केएस असवाल
गौचर : जनपद चमोली के विकासखंड पोखरी के अन्तर्गत संचालित राजकीय जूनियर हाईस्कूल सूगी करछुना की छात्रा कु. प्रिया नेगी का चयन साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा में होने पर विद्यालय परिवार सहित अभिभावक संघ ने खुशी जताते हुए बालिका को बधाई व शुभकामनाएं दी है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक वेद प्रकाश भट्ट, गाइड टीचर कल्याण सिंह चौधरी, विनोद पुरोहित, जगजीवन सिंह कनवासी ने खुशी जताते हुए कहा कि विगत कई वर्षों से स्कूल के छात्र – छात्रा इन परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर रहे हैं।
इस अवसर पर एसएमसी के अध्यक्ष विनोद कोहली, ग्राम प्रधान सूगी गडुना श्रीमती विमला देवी बुटोला, करछुना ग्राम प्रधान विक्रम सिंह नेगी, सन्तोष सिंह सहित अभिभावकों ने छात्रा की सफलता पर बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
