गौचर : बाइक सवार कांवड़ियों ने महिला को मारी टक्कर, घायल को किया भर्ती

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

गौचर : तेज रफ्तार से चल रहे कांवड़ियों ने महिला को मारी टक्कर, पुलिस को सूचना मिलने तक बाइक सवार भाग निकले में हुए सफल।

जानकारी के अनुसार आज शाम लगभग 8 बजे तेज़ रफ़्तार से चल रहे बाइक सवार कांवड़ियों ने ग्राम क्वैंठी निवासी मोहन सिंह रावत की पत्नी बीना देवी को टक्कर मार दी। जिसमें बीना देवी घायल हो गई। जिनको प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र गौचर ले जाया गया। जहां से महिला को उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस को घटना की सूचना मिलने तक बाइक सवार कांवड भाग निकले।

Next Post

ब्रेकिंग न्यूज़ : बदरीनाथ हाईवे लंगसी में पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन से हाईवे हुआ बाधित

ब्रेकिंग न्यूज़ : बदरीनाथ हाईवे जोशीमठ हेलंग के पास लंगसी में पहाड़ी से लगातार भूस्खलन होने से हाईवे बाधित हो गया है। जिसके चलते हाईवे के दोनों ओर तीर्थयात्रियों के वाहन फंस गए हैं। स्थानीय निवासी व पूर्व प्रमुख भरत सिंह नेगी ने बताया कि चट्टान से लगभग  9:30 बजे […]

You May Like