केएस असवाल
गौचर : पत्रकार अनिल राणा के पिता गंगा सिंह राणा का 79 वें वर्ष में निधन हो गया है। उनकी चिता को जेष्ठ पुत्र अनिल राणा व कनिष्ठ पुत्र सुनील राणा ने मुखाग्नि दी।
विद्युत विभाग में लाइनमैन के पद से वर्ष 2005 सेवानिवृत्त स्वर्गीय गंगा सिंह राणा ने गौचर में रहते हुए अपने कार्यकाल में क्षेत्र के लोगों को उस समय विद्युत कटौती से निजात दिलाई जब क्षेत्र में विद्युत कटौती की एक बड़ी समस्या थी। क्षेत्र की जनता की समस्याओं के लिए वे रात दिन जुटे रहते थे। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। रविवार सुबह उन्होंने अपने गौचर निवास स्थान पर अंतिम सांस ली। अलकनंदा नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष जयकृत बिष्ट, विद्युत विभाग के सेवानिवृत्त सहायक अभियंता व उनके सहपाठी रहे चंद्रवर्धन लिंगवाल,चौकी इंचार्ज मानवेन्द्र गुसाईं, पत्रकार दिग्पाल गुसाईं, खुशाल सिंह असवाल, सभासद चैतन्य बिष्ट,कर्णप्रयाग नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शुभाष गैरोला,लक्ष्मण पटवाल सहित बड़ी संख्या में लोग शवयात्रा में उपस्थित रहे।
