
गौचर : जन कल्याण सेवा मंच की बैठक में कार्यकारणी का विस्तार किया गया।
रविवार को जन कल्याण सेवा मंच गौचर चमोली की बैठक अध्यक्ष सुनील पंवार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संरक्षक सूरसिंह नेगी, अध्यक्ष सुनील पंवार, छह उपाध्यक्ष शिवचरण सिंह, दर्शन सिंह , पुष्कर सगोई,अर्जुन नेगी, शिशुपाल सिंह सगोई , सुनील शाह,महासचिव कुशाल सिंह नेगी ,कोषाध्यक्ष मंजू नेगी,सह कोषाध्यक्ष पुष्पा देवी, मीडिया प्रभारी गोबिन्द बिष्ट, महिला विंग में अध्यक्ष बीना देवी,उपाध्यक्ष सरिता भण्डारी, महासचिव गुंजन चौधरी, यूथ विंग में अध्यक्ष मनीष कोहली,उपाध्यक्ष आकाश शाह,महासचिव गिरीश शाह और आगे प्रत्येक वार्ड एव मोहल्ले में संगठन का विस्तार किया जायेगा। इस दौरान हाल ही में सेना से सेवानिवृत्त हुए महावीर सिंह रावत व देवेन्द्र सिंह चौधरी को जन कल्याण सेवा मंच के द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही साथ दोनों सेवानिवृत्त हुए सैनिकों ने संगठन की सदस्यता ली। बैठक में सामाजिक एवं सांस्कृतिक को बढ़ावा देने के लिए अलग – अलग समितियों का गठन भी किया गया और युवाओं ,महिलाओं को बढ़ावा दिया जायेगा। बैठक में समाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों से सम्बंधित विभिन्न प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
जिनमें सामाजिक सरकारों से जुडे ,पर्यावरण संवर्धन, नशा उन्मूलन जागृति कार्यक्रम, शैक्षिक गतिविधियों को बढावा देने, जरूरत मंद को हर संभव सहायता देने, रक्तदान शिविर कार्यक्रम, व स्वरोजगार को बढ़ावा देने के अलावा , जनसमस्याओं को मुखर रूप से उठाना, आदि, इसके साथ साथ सांस्कृतिक रूप से प्रतिभावों को मंच प्रदान करना,,,भी संगठन की कार्यप्रणाली रहेगी। बैठक में महिलाओं व युवाओं को अधिक से अधिक जिम्मेदारी दे कर गठन को मजबूती प्रदान की गई। बैठक में सुनील पंवार, सूर सिंह नेगी, कुशाल सिंह नेगी, कोहली,अर्जुन नेगी,मनीष कोहली,गिरीश शाह ,प्रेम नेगी,प्रेम लाल आर्य,सुरेन्द्र टमटा,देबेन्द्र पंवार,अम्बिका प्रसाद देवली,प्रकाश सिंह नेगी,अनिल जोशी,भरत नेगी,अनीता चौधरी, नन्दी रावत, शशि चमोला,पुष्पा रावत,मंजू पंवार ,गोबिन्द बिष्ट,भरत चौधरी, मुर्खिला मल्ल,पूरण सिंह बिष्ट,भीम सिंह गुसाई,प्रेम पंवार,बिमला कप्रवाण,किरन मल्ल,संगीता कण्डारी,लक्ष्मी राणा ,कबिता अश्वाल,सरस्वती अश्वाल,हेमा देबी,दुर्गा देबी,सुनीता देबी,मंजू देबी,बीरपाल सिंह नेगी,महांबीर सिंह ,देबेन्द्र चौधरी,रोशनी सती,पुष्पा देबी,संतोषी मैखुरी, नीमा देबी,पुष्पा बिष्ट,मीना देबी,सपना देबी , बीना देबी,संगीता देबी,रेखा रावत,सन्तोषी बिष्ट,राजेश्वरी बिष्ट,सुनीता सती,सुमन देबी,जसदेई देबी,नीलम देबी,सरिता भण्डारी ,सुनीता चौधरी,सुनीता नेगी बबि देबी,राजेन्द्र सिंह नेगी,प्रकाश सिंह नेगी,रोशन सिंह, दर्शन सिंह,सन्तोष कोहली,शुभम सिमल्टी,सुनील शाह,इन्दू पंवार,पुष्पा शाह,गीता रावत,कुलदीप नेगी आकाश शाह,शिवानी खत्री,मालती रावत, मिलन भण्डारी ,सरिता रावत,शिवचरण बिष्ट,पप्पू बिष्ट, आदि ने संगठन की सदस्यता ली एव बैठक में सम्मिलित हुए व अपने अपने सुझाव भी दिये