गौचर : आईटीबीपी आठवीं वाहिनी ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

Team PahadRaftar

8वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल ने हर्षोल्लास के साथ मनाया देश का 79 वां स्वतंत्रता दिवस साथ ही विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संगठनों ने भी स्वतंत्रता दिवस पर रैली निकाल कर जश्न ए आजादी को मनाया

केएस असवाल 

गौचर : 8वीं वाहिनी, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल, गौचर कैम्प परिसर में श्री विरेन्द्र सिंह रावत, सेनानी, 8वीं वाहिनी के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में देश का 79 वां स्वतंत्रता दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

सर्वप्रथम स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर विरेन्द्र सिंह रावत, सेनानी, 8वीं वाहिनी के द्वारा वाहिनी क्वार्टर गार्ड के सामने निर्मित शहीद स्मारक पर देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रृद्धांजलि देकर श्रृद्धा सुमन अर्पित किये गये।

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विरेन्द्र सिंह रावत, सेनानी, 8वीं बाहिनी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के दौरान 01 अधिकारी (परेड कमांडर), 03 अधीनस्थ अधिकारी एवं 30 जवानों की सैन्य टुकड़ी/परेड के द्वारा सशस्त्र राष्ट्रीय सलामी दी गई। राष्ट्रीय सलामी के दौरान राष्ट्र गान की धुन पर राष्ट्रीय गान गाया गया। ध्वजारोहण के पश्चात सेनानी, 8वीं के द्वारा उपस्थित सेवानिवृत पदाधिकारी, मीडिया बन्धुओं, अधिकारिंगण, अधीनस्थ अधिकारी गण, हिम वीर एवं हिमवीरागनाओं को अपने संबोधन के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व की बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की गई।

उन्होंने कहा कि यह दिवस हम सभी के लिए बेहद खास है, यही कारण है कि हम इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते है। इस अवसर पर हम उन सभी महान क्रांतिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की याद में श्रद्धांजलि अर्पित करते है। जिन्होंने स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान देश के गौरव के लिये बहादुरी से लड़ते हुए त्याग और बलिदान दिया, जिसके चलते हमें आजादी मिली है। भारत का स्वतंत्रता दिवस सिर्फ अंग्रेजों से प्राप्त हुई हमारी आजादी को ही नहीं दर्शाता है, बल्कि यह हमारे देश की क्षमता और शक्ति को भी दर्शाता है। जिसके चलते सैन्य शक्ति के मामले में आज हमारा भारत देश दुनियां के नम्बर चार पर सबसे शक्तिशाली देशों में से एक है, और इसका श्रेय हमारी सेना के वीर सैनिकों को जाता है।

वर्तमान समय में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवान सुरक्षा और देश की शांति व्यवस्था के लिये ना सिर्फ दिन-रात सीमा पर मुस्तैद रहते है, बल्कि किसी भी आपदा और संकट के समय में भी बचाव राहत कार्यों के लिये सदैव तत्पर रहते है, जिस पर हमें गर्व है। 8वीं वाहिनी, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल प्रतिकूल भौगोलिक एवं उच्च हिमालयी क्षेत्र में दिन-रात सीमा की चौकसी में तत्पर है, इसके अतिरिक्त हमारी तैनाती देवभूमि उत्तराखण्ड के धार्मिक एवं पर्यटन स्थल जैसे क्षेत्रों में भी है, जहाँ देश-विदेश के लाखों पर्यटक श्रद्धालु आते है, ऐसे में हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। मुझे अति गर्व है कि सीमा चौकसी के अतिरिक्त 8वीं वाहिनी के जवानों के द्वारा हजारों श्रद्वालुओं को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा प्रदान करने हेतु, बचाव एवं राहत कार्यों को बेहतरीन तरीके से किया जाता रहा है। भविष्य की चुनौतियों के लिए भी हम आम नागरिकों की सुरक्षा व सहायता के लिए तत्पर है।

 

 

Next Post

ज्योतिर्मठ : एनटीपीसी द्वारा धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

संजय कुंवर ज्योतिर्मठ : तपोवन विष्णुगाड हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट ज्योतिर्मठ टाऊन शिप में 79वां स्वतन्त्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। परियोजना के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला द्वारा सर्वप्रथम ध्वज प्राचीर पर तिरंगा फहराया गया। सीआइएसएफ के जवानों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी। सम्मान गार्ड […]

You May Like