गौचर : आईटीबीपी जवानों और छात्रों ने निकाली तिरंगा रैली

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

गौचर : नगर पालिका के तत्वावधान में विभिन्न विद्यालयों व आईटीबीपी के जवानों ने तिरंगा रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया।

मंगलवार को नगर पालिका के नेतृत्व में राइका गौचर के छात्रों ने हाथों में तिरंगा लेकर मुख्य बाजार में रैली का आयोजन कर स्वच्छता का संदेश दिया। इससे पूर्व भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 8 वीं वाहिनी, राजकीय पालीटेक्निक तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षणरत छात्र – छात्राओं ने भी मुख्य बाजार में रैली का आयोजन कर भारत माता के प्रति जमकर नारे लगाए।

Next Post

चमोली : माणा से बदरीनाथ धाम तक आईटीबीपी के जवानों ने निकाली तिरंगा यात्रा

चमोली में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित हुए कार्यक्रम, माणा से बदरीनाथ धाम तक आईटीबीपी के जवानों ने निकाली तिरंगा यात्रा।गोपेश्वर में नगर पालिका ने आयोजित की रंगोली प्रतियोगिता,महिला स्वयं सहायता समूहों ने रंगोली बनाकर दिया स्वच्छता का संदेश गोपेश्वर : चमोली जनपद में हर घर तिरंगा अभियान […]

You May Like