गौचर : आईटीबीपी आठवीं वाहिनी ने सेवानिवृत्त पदाधिकारियों का किया सम्मान समारोह

Team PahadRaftar

केएस असवाल

गौचर : महानिदेशालय के निर्देश पर आईटीबीपी गौचर द्वारा सेवानिवृत्त पदाधिकारियों व दिवंगत पदाधिकारियों के आश्रितों के सम्मान में सेवानिवृत्त दिवस व मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।

शनिवार को आठवीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल गौचर द्वारा अतुल कुमार थवाईत के मार्गदर्शन में महानिदेशालय के निर्देश पर सेवानिवृत्त हुए पदाधिकारियों, दिवंगत पदाधिकारियों एवं उनके आश्रितों के सम्मान में सेवानिवृत्त दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

इस कार्यक्रम में 67 सेवानिवृत्त पदाधिकारियों ने भाग लिया, जिसमें सबसे पहले सभी सेवानिवृत्त पदाधिकारियों के सम्मान में वाहिनी के अधिकारीगण द्वारा उनका माल्यार्पण किया गया तथा उनके अमूल्य सुझाव प्राप्त कर उनकी समस्याओं पर गहनता से विचार-विमर्श कर उनका उचित समाधान किया गया। सबसे वयोवृद्ध सेवानिवृत्त पदाधिकारी श्री दयाल सिंह, सन् 1962 के भर्ती को सम्मानित किया गया। कमान अधिकारी द्वारा सभी सेवानिवृत्त पदाधिकारियों की कुशल क्षेम पूछी गई व सेवानिवृत्त पदाधिकारियों के लिए एक चिकित्सा शिवर का भी आयोजन किया गया। अंत में सभी सेवानिवृत्त पदाधिकारियों को प्रीतिभोज करवाकर सम्मान के साथ उनकी विदाई की गई।

 

Next Post

सीएम धामी ने सन्त शिरोमणी श्री गुरु रविदास मन्दिर पहुंचकर की पूजा–अर्चना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सन्त शिरोमणी श्री गुरु रविदास मन्दिर पहुंचकर पूजा–अर्चना की और देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने 10.77 लाख रूपए की लागत से निर्मित इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य का लोकार्पण किया और गुरु रविदास मंदिर दीर्घा का भी शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न […]

You May Like