
केएस असवाल
गौचर : भारत पाकिस्तान युद्ध के मध्य नजर सीमांत जनपद चमोली की सीमा गौचर में स्थापित चैक पोस्ट पर भी चौकसी बढ़ाते हुए देर रात से बम निरोधक दस्ते को तैनात कर दिया गया है।
सीमांत जनपद होने की वजह से चमोली को सामरिक दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। हालांकि चार मई से शुरू हुई बदरीनाथ यात्रा के दौरान बिना पंजीकरण व गलत नियत से कोई व्यक्ति सीमा में प्रवेश न कर पाए इसके लिए जनपद के प्रवेश द्वार गौचर में चैक पोस्ट बनाया गया है। अब तक इस चैक पोस्ट पर पुलिस,पीएसी की तैनाती की गई थी। लेकिन पिछले सात आठ मई से भारत पाकिस्तान के बीच छिड़े युद्ध के मध्य नजर गौचर चैक पोस्ट पर अब शुक्रवार रात से बम निरोधक दस्ता,डाग स्क्वायड व भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की भी तैनाती कर दी गई है। जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों द्वारा बाहर से आ रही सभी वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस चौकी प्रभारी मानवेन्द्र गुसाईं ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है।

