गौचर : शिक्षक दिवस पर शिक्षक कल्याण सिंह चौधरी का सम्मान

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

गौचर : शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षक कल्याण सिंह चौधरी को किया सम्मानित।

शिक्षक दिवस पर नगर पालिका गौचर में संचालित यश कोचिंग संस्थान द्वारा राजकीय जूनियर हाईस्कूल सूगी करछुना के शिक्षक कल्याण सिंह चौधरी को उनके द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कोचिंग संस्थान के निदेशक महावीर नेगी का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर उर्जा प्रदान करेगा। शिक्षक कल्याण सिंह चौधरी द्वारा बेहतर शिक्षण कार्य के साथ – साथ गरीब, असहाय छात्रों की भी मदद की जाती रही है। उनके प्रयास से जूनियर हाईस्कूल सूगी करछुना के छात्रों का मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति और राष्ट्रीय छात्रवृति में सफलता मिली है।

 

 

Next Post

बदरीनाथ : चंद्र ग्रहण समाप्त, बदरीनाथ - केदारनाथ के साथ अन्य मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले

संजय कुंवर  बदरीनाथ : चंद्र ग्रहण सूतक समाप्त, शुद्धिकरण प्रक्रिया के पश्चात पुनः खुले बदरी – केदार धाम के द्वार सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त में चंद्र ग्रहण सूतक काल समाप्त होते ही बदरीनाथ – केदारनाथ धाम में शुद्धिकरण के बाद धाम के कपाट पुनः श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए […]

You May Like