गौचर : आइटीबीपी आठवीं वाहिनी गौचर की हॉकी प्रतियोगिता शुरू

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

गौचर : भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस आठवीं वाहिनी की गोचर में दो दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता शुरू।

सोमवार से भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की आठवीं वाहिनी गौचर के तत्वाधान में दो दिवसीय अंतर वाहिनी हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ आठवीं वाहिनी के सेनानी हफीजुल्हा सिद्धकी ने किया। आठवीं वाहिनी के मुख्यालय गोचर में आयोजित अंतर वाहिनी हॉकी प्रतियोगिता में प्रथम वाहिनी 8 वीं वाहिनी 23 वीं वाहिनी तथा 35 वीं वाहिनी के 55 प्रतिभागी  प्रतिभाग कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ आठवीं वाहिनी के सेनानी हफीजुल्हा सिद्धकी ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा किस भी प्रतिभागियों को बल की उच्चतम परंपराओं व अनुशासन में रहकर खेल भावना का परिचय देने की नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवान विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद देश की सीमा पर तैनात होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे है। ऐसी स्थिति में यह की प्रतियोगिता बल के लिए प्रेणा स्रोत साबित होगी। इस आयोजित प्रतियोगिता अंतर वाहिनी हॉकी प्रतियोगिता में जो प्रतिभागी अच्छा प्रदर्शन करेंगे वह फिर वाहिनी के मुख्यालय देहरादून में प्रतिभा करेंगे।

Next Post

जोशीमठ : सीमांत में बारिश व बर्फबारी ने बढ़ाई ठिठुरन

पहाड़ों में फिर हुआ पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय,उच्च हिमालय क्षेत्रों में बर्फबारी से बढ़ी सीमांत में ठिठुरन संजय कुंवर जोशीमठ : सूबे के पहाड़ी क्षेत्रों में एकबार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है, वहीं चमोली जनपद के ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह से ही पश्चमी विक्षोभ का असर साफ […]

You May Like