गौचर : ऐतिहासिक गौचर मेले को भव्य बनाया जाएगा, तैयारियां शुरू

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

गौचर : जनपद चमोली के विशाल मैदान में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन 14 नवंबर से सात दिनों तक आयोजित होने वाले गौचर औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले की प्रथम बैठक में मेले को भव्य व दिव्य रूप से मनाने के लिए जनप्रतिनिधियों से सुझाव मांगे गए। हालांकि कई लोगों का यह भी तर्क था कि जनपद में आई आपदा को ध्यान में रखते हुए मेला न किया जाना बेहतर रहेगा।

राइका गौचर के सभागार में मेला अध्यक्ष जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भुवन नौटियाल ने कहा कि मेला आयोजन के लिए सरकार से 50 लाख की सहायता की मांग की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि आने वाले दिनों में राजजात की यात्रा आयोजित की जाएगी। इसके लिए मेले के दौरान विभिन्न माध्यमों से राजजात का प्रचार-प्रसार भी किया जाना चाहिए। विजय प्रसाद डिमरी ने स्थानीय कलाकारों को बढ़ावा दिए जाने का सुझाव दिया। जयकृत बिष्ट ने बैठक की सूचना न दिए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ उन्होंने कहा कि जनपद में आई आपदा को देखते हुए मेले का आयोजन नहीं किया जाना चाहिए।

सुनील पंवार ने मेले से हुई आमदनी को आपदा पीड़ितों को दिए जाने का सुझाव दिया। प्रकाश शैली ने कहा कि पहले भी उत्तरकाशी में आए भूकंप की वजह से गौचर मेला स्थगित किया गया था। व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने कहा कि मेले के दौरान स्थानीय व्यापारियों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उनका कहना था मेला समापन के दूसरे दिन मैदान को पूरी तरह से खाली करवाया जाना चाहिए। हरिकृष्ण भट्ट ने कहा कि मेले को नया स्वरूप दिया जाना चाहिए। जगदीश कनवासी ने कहा कि दुकानों की कालाबाजारी रोकने के विशेष प्रबंध किए जाने चाहिए। नवीन टाकुली ने खेलों को बड़ावा दिए जाने के लिए प्रदेश के सभी जिलों से खेल टीमों को बुलाया जाने का सुझाव दिया। बीरेंद्र नेगी ने लघु उद्योगों को बढ़ावा दिए जाने का सुझाव दिया।

अनिल नेगी ने कहा हम सबको मेला आयोजन के लिए प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। पालिका सभासद विनोद कनवासी ने कहा मेले के दौरान कैरियर कौनसिलिंग की व्यवस्था की जानी चाहिए। विनीत रावत ने कहा कि मेले के दौरान उच्च स्तर की मेडिकल टीमों को आमंत्रित किया जाना चाहिए। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि मेले को बेहतर बनाने के लिए सभी के सुझावों पर अमल किए जाने का प्रयास किया जाएगा। उनका कहना था कि इस बार मेले को और दिव्य व भव्य बनाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है। उनका कहना था कि कैरियर काउंसलिंग का सुझाव अच्छा है। इस पर विचार किया जाएगा।मेले को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए जन सहयोग की आवश्यकता जरूरी है। मेले के दौरान राजजात की कहानी का भी मंचन किया जाएगा। इससे पूर्व मेलाधिकारी उप जिलाधिकारी सोहन सिंह रांगढ ने आय व्यय का ब्योरा देते हुए कहा कि गत वर्ष आयोजित मेले में विभिन्न श्रोतों से एक करोड़ 4 लाख 86 हजार 7 सौ 35 रूपए की आमदनी के सापेक्ष एक करोड़ 4 लाख 65 हजार 4 सौ 23 रुपए खर्च किए गये।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने भी आश्वासन दिया कि इस बार मेले को और भव्य बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष कर्णप्रयाग गणेश शाह, गौचर पालिका सभासद गौरव कपूर, ममता रावत, ममता आर्य, बंदना राणा,के अलावा महावीर नेगी, महेंद्र राणा,एम एल राज, पुलिस क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग प्रीवेंन्द्र सिंह राणा, गौचर पुलिस चौकी प्रभारी मानवेन्द्र सिंह गुसाईं के साथ ही बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। संचालन हर्षवर्धन थपलियाल व अर्जुन नेगी ने संयुक्त रूप से किया।

Next Post

ऊखीमठ : भगवती नंदा पर्यटन गांव सारी से भावुक क्षणों के साथ विदा होकर मक्कूमठ में हुई विराजमान

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : पर्यटक गांव सारी से भगवती नन्दा भावुक क्षणों , महिलाओं के पौराणिक जागरों , सैकड़ों भक्तों की जयकारों व स्थानीय वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों के साथ विदा होकर अपने तपस्थली मक्कूमठ में पहुंच कर जगत कल्याण के लिए तपस्यारत हो गयी है। भगवती नन्दा के […]

You May Like