गौचर : दुआ सिन्द्रवाणी गांव में पांडव नृत्य का भव्य आयोजन

Team PahadRaftar

केएस असवाल

गौचर : दुआ सिन्द्रवाणी गांव में सात साल बाद पांडव नृत्य का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कड़ाके की ठंड के बाद भी बड़ी की संख्या में श्रद्धालु पांडव नृत्य देखने पहुंच रहे हैं।

 

समिति के अध्यक्ष जगदीश सिंह की अध्यक्षता में 2 से 12 दिसम्बर तक गांव में पांडव नृत्य का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें युधिष्ठिर विजय पाल सिंह, भीम पूरण सिंह, अर्जुन सुदामा सिंह, द्रोपदी राकेश सिंह, सहदेव प्रवीण सिंह, नकुल भगत सिंह, नागार्जुन देवेंद्र सिंह, छोटा भीम चंदन सिंह, हनुमान रणधीर सिंह, माया फुलारी नंदन सिंह, माता कुंती वीरा देवी, तिल बिल्या पूरण सिंह, करण सिंह, कृष्ण रणवीर सिंह, बलराम बलवीर सिंह और रावल देवता धन सिंह पंडित, मनोज शैली इससे पहले भूमियाल देवता रावल की पूजा करके पांडव नृत्य का आयोजन शुरू किया गया।

 

जिसमें कड़ाके की ठंड के बावजूद भी गांव से बाहर रह चुके लोग पांडव नृत्य देखने को बड़ी संख्या में आ रहे हैं। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता रविंद्र सिंह कंडारी, दर्शन सिंह कंडारी, बलवीर सिंह कंडारी का कहना है कि इस शुभ अवसर पर गांव से बाहर बसे प्रवासियों को भी आस्था के प्रति गांव की ओर रूख करने से अपने सगे सम्बन्धी लोगों से भी मिलने का भी मौका मिल रहा है। जिससे गांव में उत्सव का माहौल बना हुआ है।

Next Post

जिलाधिकारी ने आपदा से क्षतिग्रस्त चमोली-खैनुरी मोटर सुधारीकरण के दिए निर्देश - पहाड़ रफ्तार

गोपेश्वर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शुक्रवार को ग्राम सभा खैनुरी में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने आपदा से क्षतिग्रस्त चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण भी किया और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को सड़क सुधारीकरण हेतु शीघ्र उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने निर्देश दिए। ग्राम सभा खैनुरी पहुॅचने पर ग्रामीणों […]

You May Like