गौचर : विकसित भारत संकल्प यात्रा में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी

Team PahadRaftar

केएस असवाल/ देवेन्द्र गुसांईं 

गौचर : विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गौचर मैदान में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

केंद्र सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद गौचर ने मेला मैदान के मेला मंच पर आयोजित किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में बताया और आमजन को लाभ उठाने की बात कही ,साथ ही केंद्र की मोदी सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाना है। विभागीय अधिकारियों द्वारा योजनाओं के बारे में जानकारी देकर और योजनाओ का लाभ उठाने की बात कही।

कार्यक्रम के मध्य में महिलाओं के स्वयं सहायता समूह ने भी उत्तराखंडी संस्कृति पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दी साथ ही विधामंदिर और केन्द्रीय विद्यालय के छात्र छात्राओं ने स्वच्छ भारत अभियान पर नाटक के माध्यम से उपस्थित समूह को जन जागरूकता का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद गौचर की निवर्तमान अध्यक्षा अंजू बिष्ट द्वारा की गई।
कार्यक्रम के अंत में नोडल अधिकारी हेमंत कुमार गुप्ता द्वारा सभी विभागों के स्टालों पर मौजूद अधिकारी व कर्मचारियों को शपथ प्रतिज्ञा दिलवाई गई इस कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद डिमरी, पालिका के अवर अभियंता राजीव चौहान,अंजनी नेगी , ममता आर्य ,सुरेंद्र लाल, दिनेश डिमरी , कृष्णा रावत,जयकृत बिष्ट, प्रकाश शैली, व्यापार संध अध्यक्ष राकेश लिंगवाल , अवनीश चौधरी,सुरेश कुमार ,अशीष बिष्ट, सचिन बिष्ट, अक्की ठाकुर सहित बड़ी संख्या में आमजन व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पालिका के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

Next Post

ऊखीमठ : अघोषित विद्युत कटौती से लोगों में आक्रोश

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : केदारघाटी में विगत कई दिनों से अघोषित विद्युत कटौती होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश बना हुआ है। सुबह से शाम तक कई बार विद्युत कटौती होने से भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में होने वाले वेदपाठ के साथ ही सरकारी व गैर सरकारी […]

You May Like