गौचर : डीएम और एसपी ने किया गौचर मेले की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण

Team PahadRaftar

गौचर मेले की तैयारियों का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया स्थलीय निरीक्षण

डीएम ने विभागीय अधिकारियों को समय पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने निर्देश दिए

केएस असवाल 

गौचर : आगामी 73 वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले के सफल और सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने संयुक्त रूप से मेला ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं और अन्य तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। चमोली जनपद का यह ऐतिहासिक मेला 14 नवंबर से गौचर खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा।

मेले की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने विभागीय अधिकारियों को समय पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने निर्देश दिए। उन्होंने बदरीनाथ हाईवे पर यातायात के सुचारू संचालन के लिए पुलिस को पुख्ता इंतजाम करने की बात कही। उन्होंने मेले के दौरान वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था को लेकर भी स्थान को चयनित कर आवश्यक व्यवस्थाएं जुटाने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान मुख्य पंडाल, प्रदर्शनी स्टॉल, प्रवेश एवं निकासी द्वारों की सुरक्षा और सुगमता का जायजा लिया। विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, और परिसर की साफ-सफाई के लिए टीमें तैनात करने के भी निर्देश दिए गए। संपूर्ण मेला क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती, सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की निगरानी, और त्वरित प्रतिक्रिया टीमों को तैयार रखने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि मेले में आने वाले सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे मेले के दौरान सुरक्षा संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें।”गौचर का यह मेला न केवल एक व्यापारिक केंद्र है, बल्कि यह उत्तराखंड के सांस्कृतिक और औद्योगिक विकास का एक महत्वपूर्ण प्रतीक भी है। प्रशासन की इस कड़ी मेहनत और तैयारियों के चलते, यह उम्मीद है कि 73 वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला सफल, भव्य और पूरी तरह सुरक्षित सिद्ध होगा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, एसडीएम कर्णप्रयाग सोहन रांगड़, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा, नगर पालिका अध्यक्ष कर्णप्रयाग गणेश शाह , प्रभारी निरीक्षक कर्णप्रयाग राकेश भट्ट, गौचर पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी व अन्य मौजूद रहे।

 

Next Post

ज्योतिर्मठ : सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया केवि स्थापना दिवस

केन्द्रीय विद्यालय जोशीमठ के स्थापना दिवस का शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन संजय कुंवर  ज्योतिर्मठ : पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय जोशीमठ का मंगलवार को स्थापना दिवस का आयोजन बड़ी धूम-धाम के साथ किया गया। इस दौरान बच्चों विभिन्न परिधानों में नजर आए। वहीं एक के बाद एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने ऐसी […]

You May Like