गौचर : बडे भाई को बचाने में गई दिव्यांशु की जान, छाया मातम

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

गौचर : लोड़ियागाड गदेरे में नहाते समय दो बालकों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना से क्षेत्र में मातम छा गया। स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार विद्यामंदिर में पढ़ने वाले दिव्यांशु बिष्ट पुत्र रविन्द्र बिष्ट 14 साल इसी का बड़ा भाई प्रियांशु बिष्ट जिसकी उम्र 16 वर्ष निवासी श्रीकोट हाल निवासी ग्रेफ चौक गौचर,गौरव गुसाईं पुत्र गंभीर गुसाईं 14 साल,बाबी रावत पुत्र पीताम्बर रावत 15 वर्ष निवासी डाटपुल गौचर, अंशुल चौधरी पुत्र राजेश चौधरी 15 साल निवासी द्रोणागिरी गौचर शाम को ट्यूशन पढ़ने के बाद घर जाने के बजाय पनाई गांव के समीप लोड़ियागाड गधेरे में नहाने चले गए थे। बताया जा रहा है कि प्रियांशु बिष्ट को डूबते देख उसके छोटे भाई दिव्यांशु उसको बचाने के चक्कर में अपनी जान गंवा बैठा, जबकि बड़ा भाई प्रियांशु बचकर बाहर निकल गया। इसी समय गौरव गुसाईं की भी डूबने से मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि तीन बालक जो सकुशल बच गए थे उन्होंने ही 112 पर घटना की सूचना दी। सूचना पाते ही एस आई जगमोहन सिंह,हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, कांस्टेबल अनूप कुमार, जितेंद्र सिंह व सुभाष सिंह आदि ने मृतक बच्चों को पानी में से निकालकर पोस्ट मार्टम के लिए कर्णप्रयाग पहुंचाया।मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। दिव्यांशु बिष्ट का परिवार गौचर के समीप श्रीकोट गांव के रहने वाले हैं उसके पिता रविन्द्र बिष्ट सीमा सड़क संगठन की 66 ईकाई में अस्थाई नौकरी करते हैं। बच्चों की पढ़ाई के खातिर वे कमरा किराए पर लेकर गौचर में रह रहे थे। गौरव गुसाईं का परिवार नारायणबगड़ के नजदीक डुंगरी पैतोली के रहने वाले हैं। उसके पिता गंभीर सिंह भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में कार्यरत हैं। गौरव पढ़ाई के खातिर अपने दादा गंगा सिंह गुसाईं जो राजकीय पालीटेक्निक गौचर में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत हैं के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि वे दो तीन पहले गांव चले गए थे। उनके पीठ पीछे दर्दनाक घटना घट गई है। मृतकों के शोक में मंगलवार को विद्यामंदिर स्कूल बंद रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन चौधरी ने बताया कि पांचों बच्चे उनके विद्यालय में पड़ते थे। पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने की सफल रेस्क्यू, जिसमें एस आई जगमोहन सिंह, Hc सुरेंद्र सिंह, Ct अनूप कुमार, Ct जितेन्द्र सिंह एवं hg सुभाष सिंह उपस्थित रहे थे।

पालिकाध्यक्ष संदीप नेगी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, मनोज नेगी, अधिवक्ता रघुबीर बिष्ट, सुरेंद्र सिंह नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल,गौ सेवा समिति के सदस्य अनिल नेगी, जयकृत बिष्ट, कांग्रेस नगर अध्यक्ष जगदीश कनवासी,लोक सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार आदि ने बालकों की दर्दनाक मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। वहीं जन कल्याण लोक सेवा समिति गौचर एवं राजकीय सेवा निवृत्ति पेंशनर्स संगठन गौचर ने भी दो मिनट का शोक पर मौन रख कर भगवान से उनकी मृत्यु आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

Next Post

ऊखीमठ : बारिश व भूस्खलन से क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग पर हथेली पर बनी जान

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : त्रियुगीनारायण – तोषी पैदल मार्ग बारिश के कारण जगह- जगह क्षतिग्रस्त होने तथा राज्य योजना के अन्तर्गत निर्माणाधीन त्रियुगीनारायण- तोषी मोटर मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन का मलवा आने तोषी गांव के ग्रामीणों का जनजीवन खासा प्रभावित हो गया है तथा राहगीरों को जान हथेली […]

You May Like