गौचर : मां अनसूया का गौचर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने किया पुष्प वर्षा से स्वागत

Team PahadRaftar

नगर क्षेत्र गौचर के वार्डों में पुष्प वर्षा से मां अनसूया डोली का हो रहा स्वागत

केएस असवाल 

गौचर  : शिरोमणि माता अनसूया देवी खल्ला गांव की रथ डोली इन दिनों नगरपालिका क्षेत्र गौचर में भ्रमण कर रही है। देवी डोली का नगरवासियों द्वारा पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया जा रहा है। श्रद्धालुजन देवी के दर्शन कर देवी मां अनसूया को पुष्प अक्षत के साथ भेंट इत्यादि चढ़ावा देकर मनौतियां मांग रहे हैं।

नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 06 में गोविंद सिंह गुसाईं के निवास स्थान पर बृहस्पतिवार को रात्रि विश्राम के बाद देवी मां शुक्रवार को नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में घर – घर जाकर अपनी धियाणियों तथा श्रद्धालुओं की कुशलक्षेम पूछ कर अपना दर्शन दिया। देवी भक्तों ने भी देवी मां के जयकारे, पुष्प वर्षा और श्रद्धा पूर्वक भेंट चढ़वा कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान देवी मां के पाश्र्व और ऐरवालों के नृत्य देखने को भी दर्शकों में भारी उत्साह बना रहा।

क्षेत्रवासियों ने देवी मां अनसूया से क्षेत्र की खुशहाली और सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। देवी मां शनिवार को नगर क्षेत्र के पनाई गांव का भ्रमण कर कर श्रद्धालुओं को अपना दर्शन दे रही है।

 

Next Post

चमोली : औली बचाओ मुहिम को पालिका अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख ने दिया समर्थन

संजय कुंवर  चमोली : औली बचाओ मुहिम शनिवार को तीसरे दिन भी रही जारी। पर्यटन व्यवसायियों द्वारा एसडीएम ज्योतिर्मठ के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन। जोशीमठ पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह और ब्लॉक प्रमुख अनुप नेगी ने धरना स्थल औली पहुंच कर अपना समर्थन दिया। शीतकालीन पर्यटन स्थली औली में […]

You May Like