
केएस असवाल
गौचर : सिंदरवाणी निवासी स्वर्गीय प्रमोद बिष्ट की पत्नी पीतांबरी देवी का शव अलकनंदा नदी से बरामद कर लिया गया है। शव की शिनाख्त परिजनों द्वारा की गई है।
पीतांबरी देवी द्वारा बृहस्पतिवार को बमोथ झूला पुल से छलांग लगाकर अपनी आत्म लीला समाप्त कर ली गई थी। सूचना पाते ही गौचर चौकी प्रभारी मानवेन्द्र सिंह गुसाईं के नेतृत्व में एस डी आर एफ की टीम लगातार महिला के शव की ढूंढ खोज में लग गई थी। गौचर चौकी प्रभारी द्वारा बताया गया कि पीतांबरी देवी का शव कमेड़ा के समीप अलकनंदा नदी तट से बरामद कर लिया गया है। शव की पहचान परिजनों द्वारा पीतांबरी देवी के रूप में की गई है। फिलहाल अग्रिम कार्यवाही तक शव को कर्णप्रयाग मोर्चरी में रख दिया गया है।

