गौचर : सिदोली क्षेत्र के ढमढमा गांव में पांडव नृत्य में उमड़ रही भक्तों की भीड़

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

गौचर विकासखंड कर्णप्रयाग के धनपुर पटटी सिदोली क्षेत्र की ढमढमा ग्राम सभा में 16 वर्षों बाद 25 नवम्बर से आयोजित पांडव नृत्य में आज पंडित शक्ति प्रसाद देवली के मंत्रोच्चारण द्वारा पांडव पाश्व अपने अस्त्र-शस्त्र एवं वेशभूषा में अवतरित हुए। पांडव नृत्य समिति के संचालक विक्रम सिंह बिष्ट एवं अध्यक्ष दलबीर सिंह विष्ट ने बताया कि ढमढमा ग्राम सभा मे 16 वर्षों बाद आयोजित पांडव नृत्य में प्रतिदिन विभिन्न गांवों के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं तथा क्षेत्र के आस पास के गांव बरतोली मझखोला ग्वाड का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है तथा धियाणियों व प्रवासियों के ढमढमा गांव की ओर रुख करने से गांव की चौपालों मे धीरे धीरे रौनक लौटने लगी है विक्रम सिंह बिष्ट का कहना है कि पांडव नृत्य कमेठी में विभिन्न कार्यक्रमों की तिथि निर्धारित की गयी है पाडव नृत्य पाश्वों की भूमिका मे धर्मराज युधिष्ठिर गुलाब सिंह बिष्ट भीमपुष्कर सिंहअर्जुन भरतसिंहसहदेवसुरेंद्र सिंहनकुलसंजय सिंह द्रौपदी हरीश सिंह सुभद्रादिलीप सिंह हनुमान सुदर्शन सिंहमाता कुंतीश्रीमती तुलसी देवीमाला फुलारीगजपाल सिंहघटोत्कचभगत सिंहनागार्जुन रमेश सिंहद्रोणाचार्य गुरुप्रेम सिंहशंभू नाथविजय सिंहलाटू देवता कुंवर सिंह श्री कृष्णावीरेंद्र सिंहबलरामराजे सिहअच्छी भूमिका निभा रहे हैं।

आयोजित समिति के अध्यक्ष दलबीर सिंह बिष्ट संचालक विक्रम सिंह बिष्ट सदस्य सुदामा सिंह बिष्ट रणजीत सिंह बिष्ट ग्राम प्रधान रिचा देवी ने कहा कि 6 दिसंबर को कर्णप्रयाग संगम पर जल यात्रा को जाएंगे 7 दिसंबर को देव वृक्ष स्थापना 8 दिसंबर को गैंडा नृत्य तथा 9 दिसंबर को समापन होगा।

Next Post

चमोली : जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर डिजिटल रथों को किया रवाना

विकसित भारत संकल्प के तहत डीएम ने डिजिटल रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं से शत प्रतिशत सेचुरेशन करने के अधिकारियों को दिए निर्देश,विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान न्याय पंचायतों में आयोजित होंगे स्वास्थ्य एवं बहुद्देशीय शिविर। चमोली : विकसित भारत संकल्प यात्रा […]

You May Like