गौचर : अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने किया सरकार का विरोध प्रदर्शन

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

गौचर : अंकिता हत्या कांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर गौचर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का घेराव करने जा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ग्रेफ चौक पर रोककर गिरफ्तार किया।

जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी व पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्त्ता नारेबाजी करते मैदान में आयोजित कार्यक्रम की ओर जाते हुए जैसे ही ग्रेफ चौक पर पहुंचे वहां पहले से मौजूद भारी संख्या में पुलिस बल ने उन्हें बैरीकेडिंग लगाकर आगे बढ़ने से रोक दिया तो कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं पर नाराजगी करते हुए धरने पर बैठ गए। सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर कमेड़ा पेट्रोल पंप के पास किसी होटल में ले गई। जानकारी के अनुसार कुछ लोगों को कर्णप्रयाग की ओर भी ले जाया गया। करीबन दो घंटे के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

इस अवसर पर बदरीनाथ के विधायक लखपत बुटोला, पूर्व जिलाध्यक्ष बीरेंद्र रावत,नगर पंचायत गैरसैंण के अध्यक्ष मोहन भंडारी,हरीकृष्ण भट्ट, सेवा दल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय किशोर भंडारी, ईश्वर बिष्ट,हरीश चौहान, अरविंद नेगी, योगेन्द्र बिष्ट, महेश खंडूड़ी, गौतम मिंगवाल, नरेन्द्र रावत,दानसिंह, सुरेंद्र रावत, इन्द्र सिंह राणा , संदीप पटवाल,मुकुल बिष्ट,राजेश नेगी, पुष्कर रावत, रजनी लिंगवाल, लीला रावत, मुन्नी बिष्ट, अनीता चौहान,अंशी देवी, चन्द्र शेखर पल्लव,हरीश नयाल, विशेष बिष्ट, मनोज नेगी,आदर्श लिंगवाल, पंकज नेगी, जीतसिंह बिष्ट, महेंद्र नेगी, संदीप चमोली, रविन्द्र बर्तवाल, शैलेन्द्र नेगी, गोविंद सजवाण,लक्ष्मण बिष्ट, विनोद कनवासी,गौरव कपूर, ममता देवी,पूनम रावत,मंजू खत्री, सतेन्द्र कुंवर, हरेंद्र कंडारी, नरेन्द्र नेगी,आशू बिष्ट, मीना झिक्वाण,खिला देवी,सरोज शाह, जगदीश सती,अब्बल तोपाल आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Next Post

ऊखीमठ : मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील में किया जोरदार प्रदर्शन

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ  : महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना का नाम  बदलकर  विकसित भारत राम जी योजना किए जाने पर कांग्रेस  कार्यकर्ताओ ने तहसील मुख्यालय पर केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर तहसील प्रशासन के माध्यम  से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर कर मनरेगा  योजना का नाम  यथावत […]

You May Like