गौचर : हवलदार ज्ञान सिंह बिष्ट 98 वर्ष के निधन पर व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त कर दी श्रद्धांजलि

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

गौचर : नगर क्षेत्र गौचर के पूर्व व्यापारी 98 वर्षीय हवलदार ज्ञान सिंह बिष्ट जी के निधन पर व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी।

नगरपालिका क्षेत्र गौचर के वयोवृद्ध पूर्व व्यापारी ज्ञान सिंह बिष्ट जी का 98 वें वर्ष में अस्वस्थता के चलते निधन हो गया। व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुऐ श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। गौचर में 58 वर्षों तक जनरल मर्चेंट व कपड़े का व्यवसाय करने वाले रानीगढ़ पट्टी गौचर के मूल निवासी पूर्व सैनिक एवं दुकानदार हवलदार ज्ञान सिंह बिष्ट ने गुरुवार सुबह पांच बजे यहां अपने निवास पर अंतिम सांस ली। उनकी अंत्येष्टि यहां अलकनंदा नदी तट पर उनके पुत्र दिनेश, अनिल व पौत्र आकाश बिष्ट ने मुखाग्नि देकर की गई।
स्वर्गीय ज्ञान सिंह बिष्ट जी के निधन पर विधायक अनिल नौटियाल, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश डिमरी, रानीगढ उपभोक्ता सहकारी समिति अध्यक्ष कैलाश कैडियाल, सुभाष बहुगुणा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश नेगी, पूर्व उपाध्यक्ष जयकृत बिष्ट, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष संदीप नेगी, डीपीसी सदस्य अनिल नेगी, पूर्व अध्यक्ष धन सिंह पुंडीर, रविन्द्र कण्डारी, गजेन्द्र नयाल, पत्रकार के. के. असवाल, नवीन टाकुली, प्रकाश शैली, विजय प्रसाद डिमरी, हरीश रावत, सुनील पंवार, दर्शन कंडारी, महेंद्र सिंह बिष्ट, आनंद सिंह बिष्ट, महादेव बहुगुणा, वीरेंद्र नेगी, उम्मेद सिंह, सुनील पुजारी, कमल सिंह भंडारी, धनंजय सेमवाल, सुनील शैली, भूपेन्द्र नेगी, भरत नेगी, मुकेश नेगी, बिपुल रावत सहित क्षेत्र के लोगों द्वारा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Next Post

चमोली : जिलाधिकारी ने बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं व मास्टर प्लान कार्यों का किया निरीक्षण, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

डीएम ने बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं और पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया संजय कुंवर  चमोली : जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने गुरुवार को बदरीनाथ पहुंच कर मास्टर प्लान के तहत संचालित पुनर्निर्माण कार्यों और यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। मास्टर प्लान के तहत संचालित रिवरफ्रंट डेवलपमेंट कार्यों की धीमी […]

You May Like