गौचर : कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Team PahadRaftar

केएस असवाल

गौचर : भारतीय जनता पार्टी गौचर रानिगढ़ मण्डल ने कल उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास की आकस्मिक निधन हो जाने पर भाजपा कार्यालय के सामने एक शोक सभा की गई और स्वर्गीय कैबिनेट मंत्री के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा गौचर रानिगढ़ मण्डल के अध्यक्ष दिनेश डिमरी ,नगर पालिका परिषद गौचर की पालिका अध्यक्षा श्रीमती अंजू बिष्ट जी,गौ सेवा आयोग के प्रदेश सदस्य,डीपीसी मेंबर अनिल नेगी ,पूर्व मण्डल अध्यक्ष जयकृत सिंह बिष्ट ,विहिप कर्णप्रयाग जिला के कार्यकारी अध्यक्ष भड़वाती प्रसाद खण्डूरी,पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनु0सु0जन जाति मोर्चा श्री नवीन टाकुली,पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री गजेन्द्र नयाल जी,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सचिन बिष्ट,सभासद अंजली नेगी,सुरेन्द्र लाल,देवेन्द्र सिंह नेगी,मुकेश नेगी जी,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चैतन्य बिष्ट,सुरेश कुमार,श्री लक्ष्मीकांत देवली , कैलाश केडियाल जी,जिला गौ रक्षा प्रमुख पूरन सिंह चौधरी,महामन्त्री आशीष बिष्ट,श्रीमती रोशनी नेगी,पूर्व महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष श्रीमती पवित्रा बिष्ट,राज कपूर जी,अंकित डिमरी, के0सी0केडियाल जी,सोनू पुण्डीर,आदि काफी संख्या में श्रद्धांजलि सभा में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

भारतीय सेना के जवान बर्फ काटकर पहुंची हेमकुंड साहिब

संजय कुंवर हेमकुंड साहिब उत्तराखंड राज्य में चारधाम यात्रा का विधिवत आगाज हो गया है। इसके साथ ही अब सूबे के पांचवें धाम और हिन्दू सिक्ख आस्था संगम श्री लोकपाल हेमकुंट साहिब जी की यात्रा आगामी 20 मई 2023 से आरम्भ होने जा रही है। ऐसे में गोविंद धाम से […]

You May Like