गौचर : पंचायती चुनावों को लेकर बहुजन समाज पार्टी सक्रिय

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

गौचर : बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी समसुद्दीन राईन ने कहा कि आगामी विधानसभा व जिला पंचायत चुनावों पार्टी गंभीरता से लेगी।

उन्होंने को गांव – गांव जाकर बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करने का काम करें। बैठक में उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक ग्राम सभा में अधिक से अधिक कार्यकर्ता जोड़ेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी के उम्मीदवार सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। चमोली के पांच बार जिला प्रभारी रह चुके मुकेश कोसवाल ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए नगर क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्रों में बैठकें आयोजित की जायेंगी।तथा बहिन मायावती के उत्तराखंड में बसपा की चुनावी नींव को मजबूती करेंगी।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी उत्तराखण्ड विजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सैनी, प्रदेश सचिव प्रभारी पौड़ी नाथीराम, प्रदेश कार्यकरणी सदस्य ऐडवोकेट मदन लाल, जिला अध्यक्ष चमोली मुकेश कोसवाल, भरत शाह, अवतार सिंह भारती,असाड़ लाल, बुद्धि लाल आर्य,खेमराम कोठियाल, पी के रुडियाल आदि मौजूद रहे।

Next Post

ज्योतिर्मठ : मां से बिछड़े घुरल के बच्चे का किया सफल रेस्क्यू

संजय कुंवर  ज्योतिर्मठ : नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के कर्मियों ने अपनी  मां से बिछड़े घुरल के बच्चे का किया सफल रेस्क्यू। सोमवार को नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व के ग्राम पैनी खनोटी के निकट घुरल का बच्चा अपनी मां से बिछड़ कर मुख्य सड़क पर आ गया था। सूचना मिलते […]

You May Like