
भारी बारिश व भूस्खलन के चलते बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग आठ घंटे से अधिक समय रहा बंद
केएस असवाल
गौचर : भारी बारिश होने पर गौचर के समीप कमेडा गांव के पास सड़क पर मलबा आ गया। जिसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग आठ घंटे से अधिक समय तक बंद रहा। जिसे एनएच कर्मियों द्वारा सोमवार दोपहर एक बजे आवाजाही के लिए खोल दिया गया।

जिले में में लगातार हो रही बारिश के कारण कमेडा के स्लाइड जोन पर भारी मलबा आ जाने से सड़क मार्ग बंद हो गया। जिसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों छोरों पर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। जिसे एनएच कर्मियों द्वारा सोमवार को दोपहर एक बजे आवाजाही के लिए खोल दिया गया।
वहीं दूसरी ओर गौचर दुवा व गौचर करछूना पोखरी स्टेट हाइवे पर भारी मलबा आने से बंद हो गया। जिसे तीन घंटे में आवाजाही के लिए खोल दिया गया।

