
ऋषिकेश – कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग आज सुबह (गौचर) बन्दरखंड धारीनगर में साढ़े पांच घंटे अवरूद्ध रहने के बाद नौ बजे यातायात हेतु खोला गया। इस दौरान वाहनों को गौचर के मैदान में रोका गया।
केएस असवाल
गौचर : ऋषिकेश – कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह पांच बजे के लगभग गौचर – सिदोली सम्पर्क मोटर मार्ग के नीचे से पहाड़ी के दरकने से बन्दरखंड व धारीनगर (कर्णप्रयाग की ओर) अवरूद्ध हो गया। सड़क मार्ग पर आए भारी मलवा पत्थरों को हटाने में जेसीबी की दो मशीनों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जिससे अवरूद्ध रहा मार्ग 9 : 10 पर यातायात के लिये खोल दिया गया। वाहनों की धीमी गति के कारण दुर्घटना होने से बच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों समाजसेवी देवेन्द्र सिंह गुसाईं ने बताया कि सुबह चार बजे के लगभग बिना बारिश के ही ऊपरी हिस्से से पहाड़ी के दरकने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग बंदर खंड व धारीनगर के बीच आये भारी मलवा पत्थरों के कारण से अवरूद्ध हो गया। चौकी प्रभारी गौचर मानवेन्द्र सिंह गुसाईं द्वारा दी गई सूचना पर एनएच ने अपनी दो जेसीबी मशीनें लगाकर नौ बजे के लगभग राजमार्ग को यातायात हेतु खोल दिया गया। इस बीच गाड़ियों को गौचर मैदान में रोका गया।

