गौचर : खेल महाकुंभ में आयुष डिमरी व अमन कुमार रहे प्रथम

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

गौचर : युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित नौ दिवसीय जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ का गौचर में हुआ आगाज।

युवा कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, खेल एवं पंचायती राज विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 9 दिवसीय खेल महाकुंभ का नगरपालिका क्षेत्र गौचर के क्रीड़ा मैदान में शुभारंभ हो गया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ निवर्तमान पालिकाध्यक्ष अंजू बिष्ट ने झंडारोहण करने के साथ किया गया।

युवा कल्याण अधिकारी दीपक बिष्ट के संचालन में हुए खेल महाकुंभ के शुभारंभ पर हुई प्रतियोगिता के 800 मीटर अंडर 19 आयु वर्ग बालक की प्रतियोगिता में जोशीमठ का युवा आयुष डिमरी ने प्रथम, दशोली के चन्दन सिंह ने द्वितीय और कर्णप्रयाग के प्रीतम चौधरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता के अंडर 14 में कर्णप्रयाग का आयुष चौधरी ने प्रथम, पोखरी के पंकज सिंह ने द्वितीय व देवाल के सौरभ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी आयु वर्ग के 600 मीटर दौड़ में नारायणबगड़ का अमन कुमार ने प्रथम, गैरसैंण के भारत भूषण ने द्वितीय तथा दशोली के मयंक नेगी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी आयु वर्ग की लम्बी कूद में पोखरी का सक्षम ने प्रथम, गैरसैंण के हिमांशु ने द्वितीय व कर्णप्रयाग के युवा तन्मय ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष / कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, सांसद प्रतिनिधि नवीन टाकुली, जिला नियोजन समिति के सदस्य / गो सेवा आयोग के प्रदेश सदस्य अनिल नेगी, मंडी समिति के पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप नेगी, पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं भाजपा नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष जयकृत बिष्ट, भाजपा नेता अवनीश चौधरी के अलावा नो विकासखंडों के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, शिक्षा विभाग के व्यायाम शिक्षक, पीआरडी के कमांडर व जवान मौजूद रहे।

Next Post

गौचर : आइटीबीपी आठवीं वाहिनी गौचर की हॉकी प्रतियोगिता शुरू

केएस असवाल  गौचर : भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस आठवीं वाहिनी की गोचर में दो दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता शुरू। सोमवार से भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की आठवीं वाहिनी गौचर के तत्वाधान में दो दिवसीय अंतर वाहिनी हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ आठवीं वाहिनी के सेनानी […]

You May Like