गौचर : डायट चमोली में मतदाता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

Team PahadRaftar

डायट चमोली में मतदाता दिवस पर किए गए विभिन्न कार्यक्रम 

केएस असवाल 

गौचर : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर चमोली में आज सोलवा राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, संस्थान के प्राचार्य आकाश सारस्वत के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना और युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करना।

कार्यक्रम में प्राचार्य आकाश सारस्वत ने समस्त संकाय सदस्यों और डीएलएड प्राशिक्षुओं तथा कर्मचारियों को सामूहिक रूप से मतदाता शपथ दिलाई उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एक सशक्त लोकतंत्र के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है इसमें युवाओं को अहम भूमिका निभानी चाहिए।

इस अवसर पर प्रशिक्षुओं के लिए चार्ट निर्माण , स्लोगन लेखन, भाषण और क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें  प्राशिक्षुओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया, भाषण के  माध्यम से लोकतंत्र के महत्व को रेखांकित किया गया। यह आयोजन युवाओं को चुनावी प्रक्रिया के प्रति  जागरूक  करने और जिम्मेदार बनाने में सफल रहा।

 

Next Post

चमोली : बदरीनाथ धाम के साथ जिले के सैकड़ों गांव बर्फ से लकदक

चमोली  : चमोली जिले के 157 गांव बर्फवारी की जद में आ गए हैं। इसके चलते ग्रामीणों का जीवन मुश्किलों में घिर गया है। बर्फवारी के चलते जिले की 9 सड़कें भी आवाजाही के लिए बाधित हुई हैं। नारायणबगड़ के छैकुडा गांव पहुंचे आयुष भट्ट ने बर्फबारी का उठाया लुत्फ़ […]

You May Like