
गिरीश चंद्र पुरोहित के बेटे ने बढ़ाया परिवार व गांव, क्षेत्र का मान
गौचर : जनपद चमोली के अन्तर्गत विकासखंड पोखरी की ग्राम पंचायत बमोथ निवासी गिरीशचंद्र पुरोहित के बेटे अंकित का चयन लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में इंफोर्समेंट ऑफिसर्स के पद पर होने पर परिजनों सहित नाते रिश्तेदारों व गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है।
अंकित पुरोहित ने सीएमएस स्कूल लखनऊ से इंटर मीडिएट व पंडित गोविंद बल्लभ पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी पोड़ी गढ़वाल से बीटेक किया। अंकित के सेवानिवृत्त पिता गिरीश चंद्र पुरोहित चिकित्सा अनुभाग लखनऊ से प्रशासनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त व माता बीना देवी एक गृहिणी हैं।
लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा आयोजित परीक्षा में उनका चयन इंफोर्समेंट ऑफिसर्स पद पर होने पर जनप्रतिनिधियों व नाते रिश्तेदारों ग्राम प्रधान बमोथ रूचि देवी ठाकुर, पूर्व प्रधान प्रकाश रावत, पूनम रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप लखेड़ा, सेवा निवृत्त क्षेत्रीय प्रबंधक जीएमवीएन सुदर्शन सिंह खत्री, पूर्व कोषाधिकारी बृजमोहन भट्ट, पुरुषोत्तम लखेड़ा, चक्रधर प्रसाद चमोला, प्रधानाचार्य राकेश प्रसाद ममगाईं, प्रीतम ठाकुर, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय लक्ष्मी चौधरी, जीतेन्द्र मल्ल, जगमोहन भट्ट, विजय प्रसाद लखेड़ा, चंद्र मोहन भट्ट, धन सिंह ठाकुर, किशन लखेड़ा, सुधीर नेगी, संजय लखेड़ा, डॉ. अजीत लखेड़ा, त्रिभुवन सिंह रावत, पुष्कर सिंह नेगी, राजेश पन्त आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए खुशी जताई है।
