केएस असवाल
गौचर : गौचर जनकल्याण लोक सेवा समिति की कामधेनु रामलीला कमेटी के आठवें दिवस रावण – अंगद संवाद देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ रही। रामलीला के प्रसंग उद्धघाटन बदरीनाथ के विधायक लखपत बुटोला ने किया। इससे पूर्व कीर्तन मंडलियों की महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गयी पिछले आठ दिनों से आयोजित रामलीला में जब रावण – अंगद संवाद चल रहा था तो लोगों ने दोनों पात्रों की खूब हौसला अफजाई की।

इस अवसर पर बदरीनाथ के विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि रामलीला का आयोजन करना आसान काम नहीं होता है इसके लिए साज सज्जा के साथ ही टीम की भी आवश्यकता होती है इस नेक कार्य के लिए उन्होंने जन कल्याण लोक सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार और समिति सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी व पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी कहा कि रामलीला का आयोजन करने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति की आवश्यकता होती है जो जनकल्याण लोक सेवा समिति के माता बहिनों युवा साथियों ने कर दिखाया और इतने बड़े मंच पर युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला और सभी लोगों को बधाइयां दी।
इस अवसर पर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष जगदीश कनवासी जिले के व्यापार मंडल अध्यक्ष ईश्वरी मैखुरी व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल कांग्रेस सेवा दल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय किशोर भंडारी रजनी लिंगवाल मंजु खत्री लीला रावत उपासना बिष्ट सभाषद विनोद कनवासी एवम समिति के सदस्य कुशाल सिंह नेगी पुष्कर सिंह सगोई आनन्द सिंह कण्डारी शिवचरण सिंह बिष्ट शतीस शैली इन्दु पंवार बीना देवी मंजु नेगी आय-व्यय प्रभारी राजेन्द्र सिंह नेगी शूरसिंह नेगी मीडिया प्रभारी गोविन्द सिंह बिष्ट एवम मंच संचालन अर्जुन सिंह नेगी मौजूद रहे।

