
केएस असवाल
गौचर : गांव तक सड़क की मांग को लेकर हर चुनाव का बहिष्कार करने वाले सकंड गांव वासियों की सहमति से इस बार विकास खंड कर्णप्रयाग की ग्राम सभा खरसाईं में शिवानी चौधरी निर्विरोध प्रधान चुन ली गई हैं।

खरसाईं व सकंड गांवों को मिलाकर खरसाईं ग्राम सभा में वोटरों की संख्या 350 के आसपास है। इस ग्राम सभा की विडंबना यह है खरसाईं गांव से सकंड गांव की दूरी 8 से 10 किलो मीटर के आसपास है। सकंड गांव आजादी के 82 साल बाद भी यातायात सुविधा से नहीं जुड़ पाया है। इससे आदी आबादी पलायन कर चुकी है। इससे नाराज संकंड ग्रामवासी आज से पहले हर चुनाव का बहिष्कार करते आ रहे थे। इस सकंड ग्रामवासियों की सहमति से 25 साल बाद तीसरी बार शिवानी चौधरी को निर्विरोध प्रधान चुन लिया गया है। शिवानी चौधरी ग्रेजुएट के साथ साथ डिप्लोमा होल्डर भी हैं। जानकारी के अनुसार 25 साल पहले उनके बड्या ससुर प्रताप सिंह चौधरी भी निर्विरोध प्रधान चुने गए थे। इसके बाद 15 साल पहले अनुसूचित जाति से ईन्द्रादेवी भी निर्विरोध प्रधान चुनी गई थी। शिवानी चौधरी का कहना है कि खरसाईं गांव में रास्ते व पेयजल की गंभीर समस्या है। हर घर नल योजना के तहत आधे से अधिक लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। सकंड गांव के लोग सड़क की मांग को लेकर आज तक हर चुनाव का बहिष्कार करते आ रहे हैं। शपथ ग्रहण के बाद इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से मिलकर कार्ययोजना तैयार की जाएगी। शिवानी के निर्विरोध निर्वाचित होने पर परमबीर सिंह,रमेश सिंह,बादर सिंह, पूर्व प्रधान प्रमिला देवी, लखपत सिंह, नवीन सिंह, दीपक रावत, दिगंबर बिष्ट, बीरेंद्र बिष्ट,मनबर सिंह आदि ने खुशी व्यक्त की है।
