गौचर : अहिल्याबाई होलकर का त्रिशताब्दी समारोह धूमधाम से मनाया

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

गौचर : भारतीय जनता पार्टी संगठन जनपद चमोली ने पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होलकर का त्रिशताब्दी समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शोभा यात्रा भी निकली गई।

रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व सांसद तीरथ सिंह रावत एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं केदारनाथ की विधायक आशा नौटियाल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में शशि देवली ने अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश हुए उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की सराहना की। उनका कहना था कि अहिल्याबाई द्वारा गौचर की भूमि को दान स्वरूप गौ चरान के लिए दान किया गया था। जिसके बाद इस स्थान का नाम गौचर पड़ा है। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए उनके कार्यों की व्याख्या की। विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा अहिल्याबाई एवं अन्य महापुरुषों की जयंती
कार्यक्रमों की व्याख्या की कार्यक्रम में समूहों से जुड़ी बहनों को शाॅल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल बर्तवाल, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी,दर्जा धारी मंत्री हरक सिंह नेगी, मंत्री रामचंद्र गौड़, जनपद के प्रभारी विजय कप्रवाण, पूर्व विधायक बद्रीनाथ राजेंद्र भंडारी, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, भाजपा मंडल महामंत्री नितेश चौधरी,ईश्वर नेगी, दर्शन कंडारी,सुरेंद्र पुंडीर, वीरेंद्र नेगी,अजय बिष्ट, रंजन नेगी, सभाषद चेतन बिष्ट पूर्व सभाषद अनिल नेगी,पवित्रा बिष्ट, जयंती देवी,काजल भंडारी, कृष्णा रावत,पूर्व मंडल अध्यक्ष जयकृत बिष्ट, गजेंद्र नयाल, अनूप नेगी,नवीन टाकुली,बलवंत सिंह,महेंद्र राणा, लक्ष्मण रावत आदि उपस्थित रहे।

Next Post

चमोली : घर की लक्ष्मी, हफ्ते की कैद में, ये बंधन कैसा,जो खोल न पाई

एक दिन वो चुपचाप आई, बरसाती नदी थी, रुक न पाई। देह की दीवार पर खिंची दिखी, एक अनकही सी लाल रेखा। न माँ ने बोला, न बहन ने कहा, आंखों का दर्द भी कोई न समझा। हरे दुपट्टे में छुपाने की कोशिश थी, हर अपना दूर था, हर अपना […]

You May Like