
केएस असवाल
गौचर : पंचायत चुनावों से पहले पुलिस ने गौचर में आल्टो कार से ले जाई जा रही 06 पेटी अवैध शराब (05 पेटी Imperial Blue whisky व 01 पेटी बियर Bee young) की बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार।
जनपद चमोली में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार निगरानी व चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में 08 जुलाई को कोतवाली कर्णप्रयाग में गौचर पुलिस टीम द्वारा भट्टनगर जाने वाले मार्ग पर आल्टो कार नं0 UK07AT 8879* से ले जाई जा रही 05 पेटी अवैध शराब Imperial Blue whisky व 01 पेटी बियर Bee young* कुल *06 पेटी* बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान इस प्रकार हुई है:
*1- राहुल बिजल्वाण पुत्र मदन लाल बिजल्वाण निवासी ग्राम सुदाडा पोस्ट बहेडा थाना चम्बा टिहरी गढवाल (उम्र 29 वर्ष), पुलिस ने अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस टीम
1- उपनिरीक्षक मानवेन्द्र सिंह गुसांई
2- हे0का09 प्रदीप बहुखण्डी
3- हे0का0 103 अशोक रावत
4- का0 260 सन्तोष बिष्ट

