गौचर : श्रीनगर व चमोली के डाक्टरों की टीम ने रानो, बमोथ व सूगी गांवों में खुजली की जांच कर दी दवाईयां

Team PahadRaftar

श्रीनगर गढ़वाल व चमोली पोखरी के डाक्टरी टीम ने किया रानो, बमोथ व सूगी में खुजली रोग की जांच, दी गई दवाइयां।

केएस असवाल 

गौचर : जनपद चमोली के पोखरी विकासखंड के तहत गंगा घाटी के गांवों – रानो, बमोथ व सूगी के ग्रामीणों में हो रही खुजली रोग के मामले में श्रीनगर मेडिकल कॉलेज तथा चमोली के विकासखंड पोखरी से आई डाक्टरों की टीम ने गांवों में आकर खुजली रोग की जांच कर दवाइयां दी।

शनिवार 08 नवंबर को गंगनानी क्षेत्र के गांव रानों, बमोथ तथा सूगी में शिविर लगाकर डाक्टरों की टीम ने महिलाओं में हो रहे खुजली रोग की जांच कर स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिए जाने की सलाह देते हुऐ दवाइयां दी। रानों में बीते रोज शुक्रवार को पोखरी से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल चिकित्साधिकारी मोहनी मनवाल, प्रीति, सीएचओ दीक्षा भंडारी, रेखा, फार्मेसी अधिकारी पार्वती भंडारी, आशा कार्यकत्री सरोजनी रही। डाक्टर मोहनी मनवाल ने खुजली रोग के मरीजों की जांच कर दवाइयां दी। आज शनिवार को बमोथ और सूगी में कैम्प लगाकर 50 के लगभग मरीजों के खुजली रोग की जांच की गई और उन्हें दवाइयां दी गई। इस मौके पर ज्यादातर महिलाओं को ही खुजली रोग की दवाइयां लेते हुए देखा गया है।

वहीं श्रीनगर गढ़वाल की मेडिकल कॉलेज से आई डाक्टरों की टीम ने भी रानो तथा बमोथ में खुजली रोग की जांच कर दवाइयां दी गई। इस टीम में डा. प्रकृति शर्मा, डा. नमित, डा. सूर्यकान्त, डा. चैतन्या व मनोज जोशी शामिल रहे। डाक्टर सूर्यकान्त ने कहा कि हमारी टीम ने रानो व बमोथ में लगभग 50 रोगियों की जांच कर उन्हें दवाइयां दी तथा साफ – सफाई व्यवस्था बनाए जाने की सलाह दी गई है।

Next Post

ऊखीमठ : भगवान तुंगनाथ शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ में हुए विराजमान

तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट बंद होने के बाद बाबा की उत्सव डोली विभिन्न पड़ावों पर रात्रि विश्राम कर अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हुए आज शीतकालीन प्रवास मक्कूमठ पहुंच गई है, अब श्रद्धालुओं को छह माह भगवान तुंगनाथ के दर्शन यहीं होंगे  लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ :  पंच केदारों […]

You May Like