
केएस असवाल
गौचर : नगरपालिका क्षेत्र गौचर के रावल नगर गांव में आजकल रामलीला मंचन की धूम, दर्शकगण देर रात तक रामलीला मंचन का आनंद ले रहे हैं।

नगरपालिका क्षेत्र गौचर के रावल नगर गांव में रामलीला मंचन की धूम मची हुई है। यहां प्रतिदिन रामलीला मंचन का शुभारंभ गांव के बुजुर्ग महिला एवं पुरुष, धियाणीयां, सरकारी प्रतिष्ठानों में कार्यरत गांव के कर्मचारियों, युवक एवं महिला मंगल दलों के द्वारा किया जा रहा है। दर्शकगण देर रात तक रामलीला मंचन का भरपूर आनंद ले रहे हैं।
रामलीला मंडली के संरक्षक भागवत सिंह भंडारी और अध्यक्ष भरत सिंह नेगी ने कहा कि गांव की परम्परा के अनुसार सर्वप्रथम गांव के वयोवृद्धों को सम्मानित किया गया है।
आदर्श रामलीला मंडली रावल नगर के संरक्षक भागवत सिंह भंडारी एवं अध्यक्ष भरत सिंह नेगी ने कहा कि गांव के भूमियाल रावल देवता व क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी मां कालिंका की पूजा अर्चना के साथ हनुमान ध्वज स्थापना और समस्त ग्रामवासियों की सहभागिता से 15 जून से रामलीला मंचन प्रारंभ हुआ। जिसे लेकर सभी लोगों में भारी उत्साह बना हुआ है। प्रथम दिवस रावण द्वारा शिव की आराधना एवं राम जन्म तक का मंचन किया गया। द्वितीय दिवस जनक दरवार, जनक का हल लगाना व सीता जन्म तक की लीला मंचन हुई। तृतीय दिवस सीता स्वयंवर का सुंदर मंचन किया गया।
रामाभिनय चतुर्थ दिवस में रामचन्द्र जी को वनवास तथा वन गमन तक का मंचन हुआ। पांचवे दिवस की लीला में केवट से रामचन्द्र जी की भेंट तथा भरत मिलाप का मंचन किया गया। जिसे देर रात्रि तक दर्शकों द्वारा ध्यानपूर्वक सुना व देखा गया।
अध्यक्ष भरत सिंह नेगी व संरक्षक भागवत सिंह भंडारी ने कहा कि वयोवृद्ध गांववासियों में से. नि. कैप्टन बलवन्त सिंह नेगी के अलावा सुरेन्द्र सिंह मल्ल, महिताव सिंह, से. नि. एडीओ महेंद्र सिंह बिष्ट, गांव अध्यक्ष विजय बिष्ट, संरक्षक गजेन्द्र सिंह नेगी, सरपंच मंगल सिंह बिष्ट, गणेश शंकर चौधरी आदि को मंडली द्वारा सम्मानित किया गया। रामलीला मंचन में अव्वल सिंह नेगी, वृजमोहन सिंह बिष्ट, दीपक बिष्ट, विपुल रावत, भूपेन्द्र सिंह नेगी, हरीश रावत, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, कुशाल सिंह नेगी, नरेन्द्र सिंह बिष्ट, चैतन्य बिष्ट, आनन्द सिंह बिष्ट सहित मातृशक्ति मौजूद रही।

