गौचर : जिले के 11 छात्रों का प्रोजेक्ट राज्यस्तरीय के लिए हुआ चयन

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

गौचर : पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौचर चमोली में जिला समन्वयक गंभीर सिंह असवाल के नेतृत्व में जिला स्तरीय इन्स्पायर अवार्ड प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का आयोजन शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रारंभ।

सोमवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली पंकज उप्रेती, प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौचर डॉ सुमन ध्यानी, नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन के सुनील भास्कर,डायट गौचर के प्रवक्ता रविंद्र सिंह बर्त्वाल, पालीटेक्निक गौचर के प्रवक्ता अरविंद रावत, राजकीय शिक्षक संघ चमोली के जिला मंत्री बीरेंद्र सिंह नेगी, उपाध्यक्ष दिनेश कुनियाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना, स्वागत गीत व शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

जिला समन्वयक गंभीर सिंह असवाल ने बताया कि भारत सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विद्यालयी शिक्षा के कक्षा 6-12 तक विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने व अपने परिवेश में होने वाली विभिन्न समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान हेतु नवाचारी आइडिया आमंत्रित किए जाते हैं जिन्हें विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय के माध्यम से इन्स्पायर पोर्टल पर अपलोड किया जाता है। तथा चयनित बच्चों को भारत सरकार द्वारा क्रियाकारी मॉडल /प्रोजेक्ट बनाने के लिए 10000 रुपये की धनराशि बच्चों के खातों में भेजी जाती है।
वर्ष 2024-25 में जिला चमोली से 153 बच्चों का चयन हुआ था जिसमें से आज 106 बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा इन प्रतिभागी छात्र-छात्राओं में से सर्वश्रेष्ठ 11 प्रतिभागियों के माडल/प्रोजेक्ट का चयन किया गया जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

इस अवसर पर जिला समन्वयक गंभीर सिंह असवाल द्वारा विगत वर्ष राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नेशनल प्रतियोगिता के चयनित छात्रा गीतांजलि तथा उसके मार्गदर्शक शिक्षक चण्डी प्रसाद देवराणी हाईस्कूल कूनीपार्था ( थराली) को स्मृति चिन्ह व शाॅल भेंटकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में सुनील भास्कर प्रोजेक्ट एसोशिएट नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन दिल्ली, रविंद्र सिंह बर्त्वाल प्रवक्ता डायट गौचर, अरविंद रावत प्रवक्ता पालीटेक्निक गौचर रहे।

चयनित प्रतिभागियों के नाम 

1- अनन्या रा0हाई0 गाड़ी-दशोली
2- रिषभ नेगी उ0प्रा0वि0 गोपेश्वर -दशोली
3-शिवम रा0इ0का0 भराड़ीसैंण – गैरसैंण
4- हिमांशु सिंह रा0इ0का0भराडीसैंण-गैरसैंण
5- उज्जवल कुमार रा0इ0का0कुशरानीतल्ली – गैरसैंण
6- सन्दीप सिंह रा0इ0का0कुशरानीतल्ली -गैरसैंण
7- दिव्या भारती रा0इ0का0 लाटूगैर-गैरसैंण
8- लिया खण्डूरी उ0प्रा0वि0 लंगासू – कर्णप्रयाग
9- आदित्य रा0उ0मा0वि0 विरसण -पोखरी
10- निधि रा0हाई0 सुनाऊं -थराली
11- दिशा उ0प्रा0वि0 गुमड- थराली

इस अवसर पर आशादीप मैठाणी, जगदीश कंसवाल,संदीप नेगी, सुरेन्द्र राणा, सुरेन्द्र खण्डूरी, देवेन्द्र देवली, महेंद्र शाह,साधना कुंवर, विद्याशंकर आगरी देवेंद्र पंवार, भगवती रावत,रेखा राणा, ममता पंवार, महिपाल व विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

ज्योतिर्मठ : विश्व धरोहर रम्माण क्षेत्र वासियों ने बदहाल सड़क सहित मूलभूत सुविधाओं को लेकर किया विशाल विरोध प्रदर्शन, पुतला जलाया

संजय कुंवर  ज्योतिर्मठ : विश्व सांस्कृतिक धरोहर रम्माण सलूड – डुंग्रा क्षेत्र की बदहाल सड़क सहित मूलभूत सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों ने ढोल दमाऊ के साथ ज्योतिर्मठ में विशाल जुलूस प्रदर्शन कर पीएमजीएसवाई का किया पुतला दहन। मंगलवार को चमोली जिले के ज्योतिर्मठ विकासखंड के विश्व सांस्कृतिक धरोहर रम्माण सलूड […]

You May Like