
13 अगस्त को नदी में बहे 108 के कर्मी गौरव कुमार का कोई पता नहीं चला, परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल
गौचर : विगत् 13 अगस्त को गौरव कुमार पुत्र श्री कुलदीप कुमार ग्राम बग्वान ग्राम सभा कनोठ तहसील कर्णप्रयाग (चमोली) जो की 108 में देवाल लोकेशन पर तैनात था जो कि भारी बारिश होने के बावजूद भी अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए थराली से किसी एक्सीडेंटल मरीज को लेकर कर्णप्रयाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आ रहा था लेकिन भगवान को यह मंजूर नहीं था और लगभग दस बजे रात्रि सिमली आटा गाड़ पुल पर बहुत बारिश के कारण मलवा आ रखा था और जाम लगा हुआ था जिसमें की एक गाड़ी फंस गई थी तो गौरव कुमार 108 से उतारकर उस गाड़ी को धक्का देने के लिए उतरा था, धक्का देते ही अचानक गौरव कुमार का पैर फिसलने के कारण वहीं से नीचे आटा गाड़ नदी में बह गया।
रात को सूचना मिलते सारे ग्राम के ग्रामीणों के द्वारा, एनडीआरफ, शासन- प्रशासन, 108 के कर्मचारियों के द्वारा लगातार आज तक खोजबीन की जा रही है लेकिन उस दिन से लगातार नदी में पानी का बहाव बहुत ही ज्यादा होता जा रहा है जिस कारण अभी तक गौरव कुमार नहीं मिल पाया। वह अपने पीछे मां, पिता,बहिन और 87 साल की अपनी दादी को छोड़कर चला गया जबकि उसके पिता और मां हार्ट के मरीज है एवं दादी दवाइयां पर ही टिकी हुई है। उसके पिता एक गरीब व्यक्ति हैं एकमात्र सहारा ही बेटे का था आज बेसहारा और असहाय बने हुए हैं। आज 20 दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन उनका कोई पता नहीं लगा पाया है।

