गैरसैंण :  नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार जोधसिंह रावत

Team PahadRaftar

गैरसैंण :  वरिष्ठ पत्रकार जोधसिंह रावत नहीं रहे उपचार के दौरान देर रात इंद्रेश हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

गैरसैंण  : वरिष्ठ पत्रकार एवं गैरसैंण प्रेस के संरक्षक व नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे उत्तराखण्ड) के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य जोध सिंह रावत का बीती रात असमय निधन हो गया है. कुछ माह पूर्व उन्हें हार्ट अटैक हुआ था, तभी से वे देहरादून में रहकर अपना उपचार करा रहे थे. श्री रावत गैरसैंण में दैनिक जागरण के संवाददाता थे. उनके असामयिक निधन पर गैरसैंण प्रेस व नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे उत्तराखण्ड) ने गहरा दुःख व शोक व्यक्त किया है।

शोक व्यक्त करने वालों में गैरसैंण प्रेस के अध्यक्ष महेश जुयाल,अवतार सिंह नेगी, प्रेम संगेला, पुष्कर रावत कोलखी, गौरव साह, पूर्व राज्य मंत्री सुरेश कुमार बिष्ट, उपजिलाधिकारी सुनील राज, जिला सूचना अधिकारी रविन्द्र सिंह नेगी, वरिष्ठ पत्रकार अरुण मैठाणी,पत्रकार सुरेन्द्र रावत, पत्रकार पुष्कर नेगी,वरिष्ठ अधिवक्ता गैरसैंण कुंवर सिंह बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह फनियाल, सभासद कुँवर रावत, शसांक राणा,हेमू साह,हिम्मत फनियाल, राजेन्द्र बिष्ट,एनयूजे यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र भट्ट, उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह एवं संदीप पाण्डे, महासचिव सुनील मेहता, नैनीताल की जिलाध्यक्ष दया जोशी, सहित सभी पदाधिकारियों और नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे उत्तराखण्ड) की अनुशांगिक इकाइयों के पदाधिकारी और सदस्यगण शामित रहे।

 

Next Post

बदरी- केदार दर्शन को पहुंचे केंद्रीय पंचायत राज्यमंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल एवं सांसद मनोज कोटक

श्री बदरी- केदार दर्शन को पहुंचे केंद्रीय पंचायत राज्यमंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल एवं सांसद मनोज कोटक संजय कुंवर केंद्रीय पंचायत राज राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल ने आज सपरिवार भगवान बदरी- केदार के दर्शन किए। उनके साथ मुंबई सांसद मनोज कोटक तथा अन्य विशिष्ट जन भी धामों के दर्शन को […]

You May Like