बजट सत्र : छावनी में तब्दील हुआ भराड़ीसैंण, सीएम धामी पहुंचे गैरसैंण

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

छावनी में तब्दील हुआ विधानसभा परिसर भराड़ीसैण, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, नेताप्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित मंत्री एवं विधायक पहुंचे भराड़ीसैंण।

गैरसैंण : सोमवार 9 तारीख से शुरू हो रहे उत्तराखंड के विधानसभा के बजट सत्र के मध्य नजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं पूरी विधानसभा परिसर को छावनी में तब्दील किया गया है। इस वर्ष विधानसभा के मुख्य भवन पर पोर्च का निर्माण किया जा रहा है जिससे विधानसभा का स्वरूप बदला हुआ नजर आएगा। जहां एक और माननीयों को बारिश से बचाने के लिए पोर्च का निर्माण कराया जा रहा है वहीं कई लोगों का कहना है की पोर्च के निर्माण से विधानसभा के मुख्य भवन की सुंदरता पर असर पड़ रहा है।

सुरक्षा की दृष्टिगत विधानसभा परिसर से 5 किलोमीटर की दूरी पर दिवाली खाल में मुख्य बैरियर बनाया गया है जहां से बिना परिचय पत्र और परमिशन के कोई भी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकता है वही इसके साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्ग 109 पर  जंगलचट्टी और दुपतोला सैण में एक-एक अतिरिक्त बैरियर बनाया गया है जहां पर आने जाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इसके साथ-साथ प्राथमिक विद्यालय महलचोरी और राजकीय इंटर कॉलेज मालसी में अस्थाई जेल का निर्माण किया गया है।

वहीं दूसरी ओर सुरक्षा व्यवस्था एवं सुगम यातायात के संचालक को ध्यान में रखते हुए गैरसैंण से भराड़ीसैण नगर क्षेत्र में भारी मालवाहक वाहनों के आवागमन पर अस्थाई प्रतिबंध रहेगा। जो 9 से 13 मार्च तक प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से रात 8 बजे तक लागू रहेगी।

विधानसभा भवन का निरीक्षण करते हुए विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने कहा कि यह सरकार का अंतिम बजट सत्र हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण सत्र है, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ बजट सत्र का शुभारंभ होगा और सरकार अपना बजट पेश करेगी, व कहा कि 38 सदस्यों ने लगभग 600 सवाल लगाए हैं जो सदन में आएंगे और सरकार उन सवालों का जवाब देगी।

 

Next Post

पीपलकोटी : क्रिकेट के शानदार फाइनल मैच में अगथला विजेता और स्यूंण उपविजेता

पहाड़ रफ्तार  पीपलकोटी : नगर पंचायत पीपलकोटी के सेमलडाल मैदान में अगथला एकादश और स्यूंण सोमेश्वर एकादश के बीच शानदार क्रिकेट का फाइनल मैच खेला गया। जिसमें अगथला एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल का खिताब अपने नाम किया। पिछले तीन सप्ताह से सेमलडाला मैदान में चल रहे बंड […]

You May Like