सीमांत जोशीमठ प्रधान संगठन ने फूंका सरकार का पुतला – संजय कुंवर जोशीमठ

Team PahadRaftar

सूबे की आखिरी विकास खंड जोशीमठ के प्रधान संगठनों ने आज जोशीमठ मुख्य चौराहे के नटराज चौक पर प्रदेश सरकार और पंचायती राज मंत्री का पुतला फूंका।
प्रधान संगठनों द्वारा अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर जोशीमठ मुख्य चौराहे पर सरकार और पंचायत राज मंत्री अरविंद पांडे के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पुतला फूंका। शनिवार को प्रधान संघ विकासखंड कार्यालय में एकत्र होकर जोशीमठ मुख्य चौराहे पर पहुंचे जहां पर प्रधान संघ द्वारा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पंचायत राज मंत्री और सरकार का पुतला भी फूंका।

प्रधान संघ का कहना है कि सरकार उनकी मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। संघ का कहना है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो 12 जून प्रधान संघ सी,डी,ओ, कार्यालय का घेराव किया जाएगा। आपको बता दें लगातार धरने पर बैठे हैं प्रधान संघ के सारे ग्राम प्रधान। प्रधान संघ ने बताया कि अगर उनकी मांगे जल्दी ही पूरी नहीं होती है तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।

Next Post

कालीमठ घाटी का कुणजेठी गांव यातायात से जुड़ा, ग्रामीणों में भारी उत्साह - लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

ऊखीमठ। कालीमठ घाटी का कुणजेठी गाँव पहली बार यातायात से जोड़ने के कारण ग्रामीणों में भारी उत्साह बना हुआ है तथा घाटी का ही ब्यूखी गाँव भी शीध्र यातायात से जुड़ने जा रहा है। उसके बाद कालीमठ घाटी का स्यासू व चिलौण्ड गाँव यातायात से जुड़ना शेष रह जायेगा। ब्यूखी […]

You May Like