तल्लानागपुर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक ने सीएम से की भेंट – लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

Team PahadRaftar

ऊखीमठ। तल्लानागपुर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर क्षेत्र के भाजपा सतेराखाल-चोपता मंडल के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से भेंट की।पूर्व विधायक शैला रानी रावत व मंडल अध्यक्ष गम्भीर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को तल्लानागपुर क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। तल्लानागपुर में राजकीय महाविद्यालय की स्थापना, पॉलिटेक्निक भवन निर्माण, अस्पताल निर्माण , कार्तिक स्वामी पर्यटन सर्किट से तल्ला नागपुर के तीर्थ स्थलों को जोड़ने, फलासी – कार्तिक स्वामी, खडपतियाखाल – नैणी देवी, घिमतोली – नैणी देवी पैदल ट्रैकों को विकसित करने सहित क्षेत्र में फैली समस्याओं के साथ ही विभिन्न सड़कों से सम्बंधित मामलों को सीएम के सामने रखा।


शैला रानी रावत ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा उत्तराखंड का चहुमुखी विकास किया जा रहा है। जिसका लाभ प्रदेशवासियों को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि वे केदारनाथ विधानसभा के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। और समय-समय पर क्षेत्र के मुद्दों को लेकर प्रयास किया जा रहा है। और मंडल अध्यक्ष गंभीर सिंह बिष्ट ने कहा कि तल्लानागपुर क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिये हरसंभव प्रयास किया जायेगा। क्षेत्र से जुड़े विषयों के लिये सभी भाजपा कार्यकर्ता संकल्पित हैं।

शिष्टमंडल में पूर्व विधायक शैला रानी रावत, नगर पंचायत केदारनाथ सलाहकार समिति अध्यक्ष देव प्रकाश सेमवाल, सतेराखाल भाजपा मंडल अध्यक्ष गम्भीर सिंह बिष्ट, भाजपा नेता पंकज भट्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष सचेँद्र सिंह रावत, जिला सह मीडिया प्रभारी बुद्धिबल्लभ थपलियाल, प्रधान संघ अगस्त्यमुनि की पूर्व अध्यक्ष राजेश्वरी थपलियाल आदि मौजूद थे।

Next Post

उद्योग विभाग ने कैंप लगाकर 22 लाभार्थियों को एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत की - संजय कुंवर जोशीमठ

जोशीमठ:उद्योग विभाग के सोजन्य से विशेष ऋण कैंम्प आयोजित उद्योग विभाग के माध्यम से गुरूवार को विकासखण्ड जोशीमठ के सभागार में ऋण कैंम्प आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों के साथ विभिन्न बैंक प्रबन्धकों ने प्रतिभाग किया। कैम्प में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत उद्योग विभाग द्वारा ऑनलाइन आवेदन भरे […]

You May Like