![](https://pahadraftar.com/wp-content/uploads/2021/08/WhatsApp-Image-2021-08-22-at-11.13.16-PM-1024x536.jpeg)
जोशीमठ से बड़ी खबर
मलारी सड़क खोलने सहित हेली सेवा,संचार,स्वास्थ्य,बिजली, आपूर्ति बहाल हेतु पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह राणा बैठे आमरण अनशन पर
सीमांत नीति घाटी बोर्डर रोड बन्द प्रकरण पर मामला गरमाया। नीति घाटी के लोग उतरे सड़को पर,हेली सेवा सहित सड़क, संचार, बिजली स्वास्थ्य ब्यवस्था की मांग को लेकर नीति घाटी के स्तम्भ पूर्व दर्जा धारी राज्य मंत्री ठाकुर सिंह राणा बैठे आमरण अनशन पर। जोशीमठ तहसील के बाहर नीति घाटी के लोगों के बीच बैठे अनशन पर।
नीति घाटी के ऋतु प्रवासी ग्राम वासी हुए एकजुट,सरकार और प्रशासन पर लगाया भेद भाव का आरोप।