आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने दिया समर्थन – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

जिला मुख्यालय गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा 18 दिनों से अपनी विभिन्न मांगों के साथ न्यूनतम मानदेय बढोत्तरी ₹ 600 प्रतिदिन या मासिक ₹ 18000 रूपये करने को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रही है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के धरना प्रदर्शन में पहुंच कर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने भी अपना समर्थन दिया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आश्वासन दिया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की न्यायोचित मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी और हमारा आपको समर्थन है। 2022 में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो सबसे पहले आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मानदेय बढ़ोतरी की जायेगी। पीसीसी सदस्य अरविंद सिंह नेगी, राजीव गांधी पंचायत प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट, मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह नेगी, महिला कार्यकारी जिलाध्यक्ष अध्यक्ष ऊषा रावत, महिला कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष अनीता नेगी, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमप्रकाश नेगी, मुकुल बिष्ट, मनोज कठैत सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

गौचर पालिका की बोर्ड बैठक में साढ़े पांच करोड़ का बजट हुआ पारित - केएस असवाल गौचर

गौचर : कांग्रेस समर्थित सभासद अजय किशोर भंडारी के समर्थन से संपन्न हुई नगर पालिका गौचर की बोर्ड बैठक में सोमवार को 5 करोड़ 81 लाख 24 हजार के सकल बजट के सापेक्ष 5 करोड़ 56 लाख 10 हजार 500 का बजट पारित किया गया।इस अवसर पर विभिन्न विकास कार्यों […]

You May Like