वाहन दुर्घटना में पांच घायल, दो गंभीर का एम्स में इलाज – देवाल चमोली

Team PahadRaftar

चमोली जनपद के देवाल विकासखंड के अन्तर्गत देवाल-खेता-मानमती मोटर मार्ग पर शनिवार को सुबह लगभग 10ः30 बजे एक बुलेरो वाहन संख्या यूके-11-टीए-1626 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार 5 व्यक्ति घायल हुए। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सुरेन्द्र सिंह पुत्र रमन सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी काडेई व गजेन्द्र सिंह पुत्र जयवीर सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी तालौर को हैलीकाप्टर से हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स भेजा गया।

वाहन दुर्घटना में घायल होने वाले अन्य तीन व्यक्तियों में देवीदत्त पुत्र कांति बल्लभ उम्र 27 वर्ष निवासी बमनबेरा, पवन राम पुत्र रतन राम उम्र 30 वर्ष निवासी कांडे तथा नरेन्द्र पुत्र प्रेमराम उम्र 33 वर्ष निवासी कांडे शामिल है। जिनका प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र देवाल में उपचार के लिए लाया गया।

Next Post

आपदा प्रभावित रिंगी गांव में कासा व जनदेश ने बांटी राहत सामग्री - रघुबीर नेगी की रिपोर्ट

जोशीमठ : जनपद चमोली के जोशीमठ विकास खण्ड के रैणी तपोवन में प्राकृतिक आपदा हिम ग्लेशियर के कारण आपदा प्रभावित गाँव रिंगी में आज कासा (CASA) एवं जनदेश जोशीमठ के संयुक्त तत्वावधान में 103 परिवारों को आपदा राहत जिसमें खाद्य सामग्री, सोलर लालटेन, हाइजीन किट वितरण किया गया। जन देश […]

You May Like