गौचर : सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

Team PahadRaftar

सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

केएस असवाल 

गौचर : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चमोली ( गौचर ) में सेवा पूर्व विभाग के विभागाध्यक्ष एवं पूर्व प्रभारी प्राचार्य लखपत सिंह बर्त्वाल एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी की अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर संस्थान द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में संस्थान के समस्त संकाय सदस्य, कर्मचारी एवं डीएलएड प्रशिक्षु मौजूद रहे।

श्री लखपत सिंह बर्त्वाल 1988 में विभाग में नियुक्त होने के बाद 37 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत हुए और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी 1986 में विभाग में नियुक्ति के बाद 39 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत हुए।

श्री लखपत सिंह बर्त्वाल ने जहां अपनी सेवा सीटी ग्रेड के सहायक अध्यापक के तौर पर शुरू की वहीं महेंद्र सिंह नेगी ने अपनी सेवा कार्यालय सहायक के रूप में प्रारंभ की थी।
विदाई समारोह में अपने उदगार व्यक्त करते हुए लखपत सिंह बर्त्वाल ने कहा कि उन्होंने अपनी सेवा के दौरान जो भी कार्य किया वह ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से किया और विभागीय कार्यों को ही सर्वोच्च प्राथमिकता दी उन्होंने कहा कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में 21 वर्ष की सेवा अवधि के दौरान 3 वर्ष उन्हें संस्थान में प्रभारी प्राचार्य की जिम्मेदारी का भी कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।

विदाई समारोह में अपनी बात रखते हुए मुख्य प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि उन्होंने 1986 में अपनी सेवा कार्यालय सहायक के रूप में शुरू की थी और उसके बाद कनिष्क सहायक , वरिष्ठ सहायक , प्रधान सहायक, प्रशासनिक अधिकारी ,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहते हुए अपनी राजकीय सेवा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर खत्म कर रहे हैं उन्होंने कहा कि हमें अगर आगे बढ़ना है तो सदैव अपने कार्य में लगनशील बने रहना होगा l

सेवानिवृत्त समारोह में अपनी बात रखते हुए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य आकाश सारस्वत ने कहा कि परिवर्तनशीलता संसार का नियम है, वे सौभाग्यशाली होते हैं जो विभाग से सेवानिवृत्त होते हैं l दोनों कर्मचारी अपने संकल्प, निष्ठा एवं समर्पण के लिए जाने जाते हैं , दोनों कर्मचारियों की कार्य प्रणाली से हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए, लखपत सिंह बर्त्वाल किसी भी कार्य को त्वरित रूप से करने के लिए जाने जाते हैं , अपनी सहृदयता और मृदुभाषिता से वे सभी को अपनी ओर आकर्षित करते थे , महेंद्र सिंह नेगी तकनीकी रूप से कुशल कर्मचारी रहे हैं l

समापन समारोह में वरिष्ठ संकाय सदस्य राजेंद्र प्रसाद मैखुरी , वीरेंद्र सिंह कठैत , जोध सिंह टम्टा , योगेंद्र सिंह बर्त्वाल , ममता रावत ,श्रेया कंडारी, डॉक्टर गजपाल राज, प्रदीप चंद्र नौटियाल, सुबोध कुमार डिमरी, गोपाल प्रसाद कपरूवाण , डॉक्टर कमलेश कुमार मिश्र , मृणाल जोशी, नीतू सूद , नंदन सिंह नेगी, मनोज धपवाल, दिनेश बधानी , रमेश चंद्र , देवेंद्र बिष्ट मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भगत सिंह कंडवाल द्वारा किया गया ।

Leave a Reply

Next Post

जोशीमठ : माणा एवलांच में 50 लोगों का हुआ रेस्क्यू जिसमें से चार की मौत, चार अब भी मिसिंग

संजय कुंवर  जोशीमठ :  28 फरवरी को माणा पास के समीप आए एवलांच में बीआरओ के 54 मजदूर चपेट में आ गए थे। 50 मजदूरों को शनिवार की शाम तक रेस्क्यू किया जा चुका था। जिसमें से 27 मजदूरों को ज्योर्तिमठ लाया गया था। जबकि 4 मजदूर अभी भी मिसिंग […]

You May Like