शर्मनाक : भाजपा नेत्री ने कराया अपनी 13 साल की बच्ची का यौन शोषण

Team PahadRaftar

शर्मनाक : भाजपा नेत्री ने कराया अपनी 13 साल की बच्ची का यौन शोषण

हरिद्वार : हरिद्वार से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां मां ने ही अपनी 13 साल की बच्ची का अपने दोस्त से यौन शोषण करवाया है।

हरिद्वार में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष पर अपनी ही 13 साल की बेटी का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। आरोप है कि भाजपा नेत्री ने अपने ब्वायफ्रेंड से खुद की मौजूदगी में बेटी का यौन शोषण कराया। पुलिस के अनुसार कई बार बच्ची का यौन शोषण हुआ। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद आरोपी भाजपा नेत्री को गिरफ्तार कर लिया है।

कैसे खुला राज

पुलिस के अनुसार भाजपा नेत्री का अपने पति से विवाद चल रहा है और दोनों अलग अलग रहते हैं। एक माह पहले बच्ची अपने पिता के पास रहने आई थी। बच्ची को गुमसुम देखकर पिता के पूछने पर उसने सारी आपबीती बता दी। इसके बाद पिता ने पुलिस से संपर्क किया और पुलिस ने बच्ची के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी भाजपा नेत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Next Post

उर्गमघाटी : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने किए कल्पेश्वर महादेव के दर्शन

संजय कुंवर कल्पेश्वर धाम  कल्पेश्वर धाम: उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी पहुंची कल्प घाटी उर्गम, पंचम केदार कल्पेश्वर महादेव जी के किए दर्शन। मंदिर में रुद्राभिषेक पूजा कर प्रदेश की खुशहाली के लिए की बाबा कल्पेश्वर महादेव जी से कामना, कल्प घाटी की आध्यात्मिक सुन्दरता को देख हुई […]

You May Like