जोशीमठ में दिनभर बंद रही बिजली – संजय कुंवर

Team PahadRaftar
जोशीमठ: झड़कुला में हाइटेंशन लाईन शिफ्टिंग के कार्य के चलते जोशीमठ में दिनभर विद्युत आपूर्ति ठप रही। झड़कुला में भूस्खलन के चलते विद्युत लाईन का बार बार बाधित होना आम बात है। भूस्खलन को देखते हुए यहां पर विद्युत लाईन की शिफ्टिंग का कार्य चल रहा है। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता जीएस पंवार ने बताया कि लाईन शिफ़्टिंग कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित है। इसे जल्द ही सुचारु कर दिया जाएगा।

Next Post

लोक अदालत में 74 वादों का निस्तारण

वर्ष 2021 की अंतिम लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय परिसर गोपेश्वर के साथ-साथ बाह्य न्यायालय परिसर कर्णप्रयाग, थराली, जोशीमठ, गैरसैंण व पोखरी में किया गया। लोक अदालत में 90 में से 74 वादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। लोक अदालत में दो करोड़ 77 लाख […]

You May Like