
लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती,कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। सोहनलाल द्विवेदी की इस कविता को नंदप्रयाग की नगर पंचायत अध्यक्षा डॉक्टर हिमानी वैष्णव ने साकार कर एक निराश्रित युवक को आशियाना दिलाया। नगर पंचायत नन्दप्रयाग की अध्यक्षा के अथक प्रयास से आज एक निराश्रित युवक को अपना आशियाना मिल गया।
दरअसल नगर पंचायत नंदप्रयाग के मंगरौली निवासी विजेंद्र सिंह पुत्र कल्याण सिंह लंबे समय से अपना आशियाना न होने के चलते एक गौशाला में रहने को मजबूर था। नगर अध्यक्ष को जब इसकी जानकारी मिली तो उनके अंदर की ममता जाग उठी और उन्होंने विजेंद्र को प्रधानमंत्री आवास देने की सोची। लेकिन इसमें सरकार की गाइडलाइन के चलते बहुत दिक्कत आ रही थी। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आज वह शुभ दिन आ गया जब विजेंद्र को उसके आशियाना की चाबी देकर उसके सुपुर्द कर दिया।
हिमानी वैष्णव ने कहा कि उनके स्वयं के संसाधनों से एक बेसहारा निराश्रित व्यक्ति को आवास उपलब्ध कराया गया। विजेन्द्र सिंह पुत्र कल्याण सिंह निवासी मंगरोली एक बेसहारा, निराश्रित मजदूर व्यक्ति है और कई वर्षों से गौशाला में रहने को मजबूर था। उनके पास रहने हेतु कोई आवास नहीं था परिसीमन के पश्चात मंगरोली के नगर पंचायत नन्दप्रयाग में सामिल होने के बाद नगर पंचायत नन्दप्रयाग ने इसका त्वरित संज्ञान लेते हुए उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान करने का प्रयास किया। लेकिन मानकों को पूर्ण न होने और नियमों की जटिलता के कारण यह संभव नहीं हो पाया। तब नगर पंचायत नन्दप्रयाग ने स्वंय के स्तर से एक रैनबसेरे का निमार्ण कर आज आवास की चाबी विजेन्द्र को सौंपी। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी रघुवीर राय, नगर पंचायत के कर्मचारीगण सभासद संजय कण्डेरी, सभासद आनन्द झिंक्वाण एवं स्थनीय जनता उपस्थित रहे।