डॉ हिमानी वैष्णव ने किया समाजसेवी अतुल को सम्मानित – अनुराग थपलियाल

Team PahadRaftar

नगर पंचायत नंदप्रयाग द्वारा होनहार युवक को किया गया सम्मानित सोमवार को नगर पंचायत नन्दप्रयाग कार्यालय में अध्यक्ष डा0 हिमानी वैष्णव द्वारा नन्दप्रयाग के एक होनहार नवयुवक अतुल शाह (चारू) को सम्मानित किया गया। अतुल शाह नन्दप्रयाग के एक उर्जावान नवयुवक है, जिनकी नन्दप्रयाग की हर गतिविधि चाहे वो सामाजिक हो या धार्मिक में योगदान रहता है।

बहुमुखी प्रतिभा के धनी अतुल शाह एक बेहतरीन उभरते हुए कलाकार और एक बहुत ही सुन्दर गायक भी है। उनके द्वारा नगर पंचायत की कई कल्याणकारी योजनाओं को उनके द्वारा निर्मित बेहतरीन वीडियों के माध्यम से प्रचारित किया गया। नगर अध्यक्ष ने भगवान बदरी विशाल और मां चण्डिका से उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Next Post

छात्रों को भारतीय जीवन शैली के बारे में दी विभिन्न जानकारियां

पीजी कालेज गोपेश्वर में प्राचीन भारतीय जीवन शैली व प्राकृतिक रोग उपचार विषय पर आयोजित कार्यशाला में छात्र छात्राओं को भारतीय जीवन शैली के बारे में विभिन्न जानकारियां दी गई। प्रेरणा निश्शुल्क कोचिंग सेंटर में महाविद्यालय कैरियर काउंसलिंग व प्लेसमेंट सेल के तहत प्राचीन भारतीय जीवन शैली एवं प्राकृतिक रोग […]

You May Like