डॉ0 कुलदीप नेगी आजाद को साउथ एण्ड ईस्ट एशिया फाउंडेशन ने समाजसेवा के क्षेत्र में शांति एवं सद्भाव स्थापित के लिए इंटरनेशनल हार्मनी अवार्ड से किया सम्मानित – लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

Team PahadRaftar

ऊखीमठ : विकासखण्ड अगस्तमुनि की ग्राम पंचायत मालखी के राजस्व ग्राम ( खाली) रूद्रप्रयाग निवासी व भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश सह- प्रभारी डॉ0 कुलदीप नेगी आजाद को साउथ एण्ड ईस्ट एशिया फाउंडेशन (एस इ ए एफ) द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में शांति एवं सद्भाव स्थापित करने के लिये “इंटरनेशनल हार्मनी एवार्ड –2022” का अवार्ड से नवाजे जाने पर जनपदवासियों, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों व परिजनों ने खुशी व्यक्त की है। यह फाउंडेशन भारत, नेपाल , श्रीलंका , बांग्लादेश ,भूटान , मालदीप एशियाई देशों द्वारा संचालित साउथ एवं ईस्ट एशिया के देशों में शांति एवं सद्भावना के क्षेत्र में काम करता है। शनिवार को नई दिल्ली स्थित इण्डिया हैबीटेट सेन्टर में साउथ एण्ड ईस्ट एसिया फाउंडेशन (एस इ ए एफ) द्वारा आयोजित सम्मेलन में प्रतिभाग करने पर डा0 आजाद को इणटरनेशनल हार्मनी एवार्ड 2022 से नवाजा गया। डा0 कुलदीप नेगी आजाद को इणटरनेशनल हार्मनी एवार्ड 2022 से नवाजे जाने पर जनपद मुख्यालय रूद्रप्रयाग से लेकर उनके गृह क्षेत्र तक उत्साह बना हुआ है। डा0 आजाद को इणटरनेशनल हार्मनी एवार्ड 2022 से नवाजे जाने पर भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल, विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी, विधायक केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत , पूर्व विधायक व भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश बगवाड़ी ,महावीर पवार, सरला खंडूरी ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कपरवान ,बचन सिंह रावत, वाचस्पति सेमवाल, शकुंतला जगवाण , जिला महामंत्री विक्रम कंडारी ,अनूप सेमवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, विक्रम पटवाल , पूर्व राज्य मंत्री डॉ. आशुतोष किमोठी , अशोक खत्री, बिना बिष्ट , भाजपा के वरिष्ठ देव प्रकाश सेमवाल , अजय सेमवाल ,दरम्यान जख्वाल , पूर्व प्रमुख ममता नौटियाल,ओमप्रकाश बहुगुणा , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कुंवरी बर्त्वाल , युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास डिमरी ,ओ बी सी मोर्चा अध्यक्ष अरबिंद गोस्वामी ,अनु जाति मोर्चा अध्यक्ष कुंवर सत्यार्थी ,अलप संख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अब्दुल रहीम , जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल ,बुद्धि बल्लभ थपलियाल ,जिला सोशल मीडिया प्रभारी पंकज कपरवान भाजपा चोपता मण्डल अध्यक्ष गम्भीर बिष्ट, महामंत्री अर्जुन नेगी , प्रधान तेज सिंह नेगी,क्षेपस नीमा देवी, दीपक नेगी सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने खुशी व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।

Next Post

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन नेशनल स्पोर्ट्स डे पर क्रॉस कंट्री रेस - संजय कुंवर जोशीमठ

जोशीमठ : हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्मदिन “नेशनल स्पोर्ट्स डे”पर युवा खेल विकास समिति द्वारा क्रॉस कंट्री रेस आयोजित। संजय कुंवर जोशीमठ हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले भारत के इंटरनेशनल स्पोर्ट्स लीजेंड मेजर ध्यान चंद को समर्पित और उनके जन्मदिन राष्ट्रीय खेल दिवस सीमांत नगर जोशीमठ […]

You May Like