नवनियुक्त डीएम हिमांशु खुराना ने संभाला कार्यभार – पहाड़ रफ्तार चमोली

Team PahadRaftar

नवनियुक्त जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना ने आज तीन अगस्त को क्लेक्ट्रेट पहुॅचकर विधिवत् रूप से कार्यभार ग्रहण किया। क्लेक्ट्रेट पहुॅचने पर नवनियुक्त जिलाधिकारी को गार्ड आॅफ आॅनर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद जिलाधिकारी ने क्लेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न पटलों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय लिया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वरूण चौधरी, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, सीओ पुलिस धन सिंह तोमर, व्यैक्तिक अधिकारी राजेद्र प्रसाद जुयाल, प्रभारी मुख्य कोषाधिकारी सुश्री दीपिका चौहान, उपकोषाधिकारी सत्य प्रसाद गौड, लेखागार रोकड़ यशवंत सिंह रावत, अर्थ एवं संख्याधिकारी एएस जंगपांगी, डीडीएमओ एनके जोशी, एडीईओ बीएस रावत आदि उपस्थित थे। नवनियुक्त जिलाधिकारी हिमांशु खुराना 2015 बैच की आईएएस अधिकारी है। इससे पूर्व वे रूद्रप्रयाग व रानीखेत में संयुक्त मजिस्ट्रेट, काशीपुर में संयुक्त मजिस्ट्रेट/नगर आयुक्त तथा उद्यमसिंह नगर व पौडी में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं।

Next Post

जनमैत्री स्वयं सेवी संस्था ने स्थापित की मेरग एवं पाण्डुकेश्वर में फल प्रसंस्करण केन्द्र एवं तेल यूनिट - रघुबीर नेगी जोशीमठ

रिपोर्ट रघुबीर नेगी जोशीमठ जनमैत्री स्वयं सेवी संस्था ने स्थापित की मेरग एवं पाण्डुकेश्वर में फल प्रसंस्करण केन्द्र एवं तेल यूनिट स्वयं सेवी संस्था जनमैत्री कल्प घाटी उर्गम द्वारा राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैक नाबार्ड के सहयोग से मेरग एवं पाण्डुकेश्वर में फल प्रसस्करण एवं तेल यूनिट की स्थापना […]

You May Like