चमोली : जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया भनेरपानी भूस्खलन जोन का निरीक्षण

Team PahadRaftar

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया भनेरपानी भूस्खलन जोन का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और शीघ्र हाईवे सुचारु करने के दिए निर्देश

बदरीनाथ हाईवे पैदल आवाजाही के लिए दोपहर  ढाई बजे के लगभग खोल दिया गया, जिससे तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस, शाम तक हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए खुलने की संभावना बनी है

चमोली : जिलाधिकारी संदीप तिवारी और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने शुक्रवार को बदरीनाथ हाईवे के क्षतिग्रस्त भनेरपानी का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एनएचआईडीसीएल की ओर से किए जा रहे हाईवे सुधारीकरण कार्य की जानकारी लेते हुए उप जिलाधिकारी और निर्माणदायी संस्था के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाते हुए शीघ्र हाईवे को सुचारु करने की बात कही।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि बदरीनाथ हाईवे के भनेरपानी जोन में लगातार यातायात सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हाईवे के दोनों ओर से मशीनों से मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही पहाड़ी से हाईवे पर आए बोल्डर के निस्तारण के लिए एनएचआईडीसीएल को कंट्रोल ब्लॉस्ट की अनुमति प्रदान की गई है। वहीं हाईवे को पैदल आवाजाही के खोला गया है। जिससे पुलिस जवानों की निगरानी में पैदल आवाजाही करने वालों को भेजा जा रहा है। भूस्खलन क्षेत्र के दोनों ओर खड़े वाहनों से तीर्थयात्रियों को गंतव्य स्थल के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही जनपद में तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका भी जा रहा है। तहसील प्रशासन के अधिकारियों को तीर्थयात्रियों के आवास, भोजन व अन्य आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों को गुरुद्वारों और धर्मशालाओं में रहने की व्यवस्था की गई है। साथ ही कुछ तीर्थयात्री होटलों में रुके हुए हैं। उन्होंने बताया कि हाईवे को शुक्रवार देर रात्रि तक सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडे, तहसीलदार दीप्ति शिखा, एनएचआईडीसीएल के अंकित सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Next Post

ऊखीमठ : उत्तरकाशी धराली आपदा के बाद पंचकेदारों में भी यात्रा खासा प्रभावित !

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : उत्तरकाशी धराली की आपदा के बाद मदमहेश्वर व तुंगनाथ घाटियों के साथ कार्तिक स्वामी का तीर्थाटन, पर्यटन व्यवसाय खासा प्रभावित हो गयी है। धराली की बाद के बाद यहां के तीर्थ व पर्यटन स्थलों में पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों , पर्यटकों , सैलानियों व प्रकृति प्रेमियों […]

You May Like